अमेरिका-इजरायल के द्वारा ईरान पर संयुक्त हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल मची हुई है। ईरान भी हमले का माकूल जवाब दे रहा है। ईरान कई अरब देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में टकराव बढ़ता जा रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) पर हमला बोला।
महबूबा मुफ्ती ने OIC पर ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर तीखा हमला बोला और कहा कि संगठन ने मुस्लिम जगत से विश्वासघात किया है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम अटैक मामले में चीन की मदद लेगा भारत, क्या है GoPro कनेक्शन?
महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा?
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'यह अत्यंत चिंताजनक है कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान की संप्रभुता पर खुलेआम हमला किए जाने के बावजूद OIC मूकदर्शक बना हुआ है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की शहादत पर उसकी चुप्पी और दोष ईरान पर मढ़ने की कोशिश न केवल परेशान करने वाला, बल्कि शर्मनाक है।'
मुस्लिम उम्मा की के साथ विश्वासघात
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ईरान पर हमलों की निंदा करने के बजाय ओआईसी ने तेहरान पर ही दोषारोपण किया। उन्होंने कहा, 'ईरान पर इस निर्लज्ज हमले की निंदा करने के बजाय उसने चुप्पी साध ली है और परोक्ष रूप से हमलावरों की कार्रवाई का समर्थन किया है। यह मुस्लिम उम्मा की सामूहिक चेतना और हितों के साथ गंभीर विश्वासघात है।'
यह भी पढ़ें: बीवी को बिना बताए गए और दुबई में फंस गए, भारत लौटने को बेताब हैं लोग
गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की शनिवार तड़के अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई थी।
