logo

ट्रेंडिंग:

बीवी को बिना बताए गए और दुबई में फंस गए, भारत लौटने को बेताब हैं लोग

ईरान इजरायल युद्ध के कारण दुबई का एयरस्पेस बंद होने से लखनऊ के कई लोग वहां फंस गए हैं। फ्लाइटें कैंसल होने से होली पर घर लौटने की उनकी उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं।

Dubai International Airport Flight delayed

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ईरान इजरायल युद्ध के चलते दुबई का एयरस्पेस बंद होने से बहुत सारे भारतीय वहां फंस गए हैं। होली पर घर लौटने की उनकी उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं। इसमें कुछ लोग ऐसे हैं जो कारोबार से जुड़े काम से गए थे, कुछ घूमने गए थे तो कोई हनीमून मनाने गया था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले एक शख्स ऐसे हैं जो अपने घर पर और अपनी पत्नी को बताए बिना ही दुबई चले गए थे और वहीं फंस गए। उड़ानें निरस्त होने के कारण ऐसे लोगों की वापसी में देरी हो रही है।

 

दुबई में फंसे इंदिरानगर निवासी मनीष पांडेय वहां रेस्टोरेंट चलाते हैं। उन्होंने होली पर लखनऊ आने के लिए दो मार्च का टिकट बुक कराया था। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण एयरस्पेस बंद होने से फ्लाइट रद्द कर दी गई है। अब वह दुबई में ही दोस्तों के साथ होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं जबकि उनका परिवार लखनऊ में उनका इंतजार कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान जंग में पहले भारतीय की मौत, ओमान की खाड़ी में हुआ हमला

 

फ्लाइट कैंसल से दुबई में फंसे धीरेश

 

गणेशगंज निवासी धीरेश श्रीवास्तव भी दुबई में फंसे हैं। वह दोस्तों के साथ घूमने गए थे और 1 मार्च को लौटना था। फ्लाइट कैंसल होने से उनकी वापसी टल गई है। परिवार लखनऊ में है। एयरस्पेस बंद होने के कारण महंगा टिकट लेने का विकल्प भी फिलहाल कारगर नहीं है। रोचक बात यह है कि उन्होंने अपनी पत्नी को बताया ही नहीं था कि वह दुबई जा रहे हैं।

होली पर घर नहीं आ रहे है मो. शादाब

मुंशीपुलिया निवासी मो. शादाब भी काम के सिलसिले में दुबई गए थे। लंबे समय से वहां ठहरे होने के बावजूद उन्होंने होली पर लखनऊ लौटने की योजना बनाई थी लेकिन मौजूदा हालात में उनकी वापसी संभव नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: इजरायल, बहरीन और रियाद पर हमला, ईरान के सैन्य ठिकानों पर हो रही बमबारी 

होटल खर्च बढ़ा, एयरस्पेस खुलने का इंतजार

उड़ान सेवाएं बंद होने से यात्रियों को होटल का खर्च ज्यादा उठाना पड़ रहा है। त्योहारी माहौल के बीच घर से दूर फंसे लोगों के लिए यह स्थिति भावनात्मक और आर्थिक दोनों रूप से चुनौतीपूर्ण बन गई है। फिलहाल सभी की निगाहें एयरस्पेस खुलने और उड़ान सेवाएं बहाल होने पर टिकी हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap