प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर स्कूल की बच्चियों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। रक्षाबंधन की कुछ तस्वीरें भी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जिसमें वह बच्चियों के साथ नजर आ रहे हैं।

 

पीएम मोदी ने बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा, '7 लोक कल्याण मार्ग पर रक्षा बंधन समारोह के कुछ यादगार पल। यह त्योहार आपसी स्नेह और सौहार्द के बंधन को और मजबूत करे। यह सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।'

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बैठकर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम, ISI जासूस पति-पत्नी गिरफ्तार

कुछ यूं मनाया रक्षाबंधन

पीएम मोदी ने अपने आवास पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में कई स्कूली बच्चियां दिखाई दे रही हैं। एक बच्ची तो पीए मोदी को चुमते हुए नजर आ रही है। पीएम के हाथ पर कई राखियां बंधी हुई हैं और इस दौरान पीएम भी बच्चियों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में एक बच्ची के साथ पीएम हाई फाई करते नजर आए। 

 

 

पीएम ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'रक्षा बंधन समारोह के दौरान हाई-फाइव, मुस्कुराहट और खुशियों के कई पल देखने को मिले।'अलग-अलग उम्र और स्कूलों की बच्चियों ने पीएम मोदी को राखी बांधी और पीएम का हाथ राखियों से पूरा भर गया था। 

 

वीडियो भी किया शेयर

रक्षाबंधन त्योहार के दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में पीएम मोदी बच्चियों के साथ नजर आ रहे हैं और राखी बंधवाने के बाद उनसे बातचीत करते नजर आ रहे हैं। एक बच्ची ने पीए मोदी से पूछा कि सर आपका बचपन का सपना क्या था। इसके जवाब में पीएम ने कहा कि आपसे मिलने का। इस पर वहां मौजूद लोग हंस दिए। 

 

 

इसके बाद एक बच्ची पीएम मोदी से हाथ मिलाती है और उसके बाद हाई-फाइव देती है। इसके बाद पीएम कई बच्चियों से मिलते हैं और सभी से हाई-फाइव के साथ ही मिलते हैं। एक छोटी बच्ची अपने हाथ से आधा दिल बनाती है और पीएम को उसे पूरा करने के लिए कहती है। इस पर पीएम मोदी हंसते हुए कहते हैं कि अच्छा ऐसे करना है। इसके बाद वह बच्ची के साथ अपने हाथ से दिल बनाते हैं। इस दौरान बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई।