logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में बैठकर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम, ISI जासूस पति-पत्नी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी करने वाले कपल साहिल और समीरा को गिरफ्तार किया है। दोनों दुबई के रास्ते भारतीय सिम पाकिस्तान भेजते थे। सेना से जुड़ी अहम जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे थे।

ISI Spy Network, Delhi Police

साहिल और समीरा, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पति-पत्नी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस ISI से जुड़े एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों साल 2024 से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थे, उनके लिए काम कर रहे थे। अब इस मामले में पति-पत्नी साहिल और समीरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इस ऑपरेशन को स्पेशल सेल ने ऑपरेशन समीरा नाम दिया है। समीरा नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करती थी।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज को पहले से जानकारी मिल रही थी। इसमें दावा किया जा रहा था कि कुछ लोग आतंकी संगठनों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहे हैं। पुलिस जांच में जुट गई, जिससे पता चला कि पाकिस्तान की ISI समर्थित एक नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय है। 

 

यह भी पढ़ें: 'खत्म करने की कोशिश', इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू किया तो PCB ने कर दी शिकायत

इंस्टाग्राम से जरिए जुड़े

मोहम्मद साहिल और उसकी पत्नी समीरा 2024 में सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में आए थे। यह संपर्क उसकी दोस्त समीरा के जरिए हुआ था, जो बाद में पत्नी बनी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी एजेंट ने दोनों को एक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव यानी PIO से मिलवाया था, जिसने धीरे-धीरे उन्हें अपने नेटवर्क के लिए काम करने पर तैयार कर लिया और बदले में उन्हें पैसों का लालच दिया गया।

दुबई के रास्ते भारतीय सिम भेजते थे पाकिस्तान

पुलिस को पता चला था कुछ लोग आतंकी संगठनों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दे हे हैं। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि साहिल और समीरा ने 2024 और 2025 के दौरान कुल 8 भारतीय सिम कार्ड हासिल किए और दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, इन सिम कार्ड पर पाकिस्तान में व्हाट्सएप अकाउंट चलाए गए। 

 

इसके अलावा, पुलिस का कहना है कि इसका इस्तेमाल भारतीय लोगों से संपर्क करने और संवेदनशील जानकारी जुटाने में किया गया। यहां तक कि इन नंबरों से कुछ भारतीय व्हाट्सएप ग्रुप में भी घुसपैठ की गई। इसके बदले पाकिस्तानी हैंडलर्स ने दोनों को करीब 30 हजार रुपये दिए।

 

यह भी पढ़ें: पॉक्सो केस में गया था जेल, अब आश्रम की 22 लड़कियों से छेड़खानी के केस में अरेस्ट

सेना से जुड़ी अहम जानकारी जुटा रहा था कपल

बताया जा रहा है कि साहिल को कैंटोनमेंट इलाकों की जासूसी करने और नेटवर्क के लिए नए लोगों को जोड़ने का काम दिया गया था। उसने उन सेना के जवानों की जानकारी भी दी, जिन पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई चल रही थी। सीधे तौर पर कहें तो यह नेटवर्क सिर्फ आम बातें नहीं, बल्कि सेना से जुड़ी अहम जानकारी भी जुटा रहा था। 

 

इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले साहिल को पकड़ा। साहिल सराय काले खां का रहने वाला है और जिसके पिता कार मैकेनिक हैं। उसके फोन की जांच में पाकिस्तानी एजेंटों से हुई चैट मिली। सबूत के आधार पर पूछताछ हुई तो पत्नी समीरा की भूमिका भी सामने आ गई। इसके बाद पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें