उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान के पैसों में चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने मंदिर के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी ने यह कार्रवाई राजेंद्र चौहान से चार घंटे की पूछताछ के बाद की है। एसआईटी राजेंद्र को कल यानी 18 जुलाई को कोर्ट में पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र चौहान 30 जून को ही अपने पद से रिटायर हो गए थे। मगर, रिटायरमेंट के कुछ ही दिनों बाद एसआईटी ने उन्हें बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं और चोरी की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: 7 विधेयक जिन पर संसद में हंगामे के आसार, क्या कानून लाने की है तैयारी?
तथ्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी
इसी चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर एसआईटी जांच कर रही है। जांच दल ने तथ्यों के आधार पर ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। फिलहाल राजेंद्र चौहान से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: 'मैं भूत बनकर आऊंगा...', सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
3 सदस्यों वाली है जांच समिति
बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने इन आरोपों की जांच के लिए पिछले हफ्ते 3 सदस्यों वाली हाई लेवल की जांच समिति का गठन किया। गढ़वाल मंडल के कमिश्नर एसआईटी समिति के अध्यक्ष हैं। यह समिति अपनी पूरी रिपोर्ट और सिफारिशें राज्य सरकार को सौंपेगी।
एसएसपी सुरजीत सिंह पंवार ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि मंदिर समिति के अधिकारी युधवीर फरस्वान की शिकायत पर 8 जुलाई को बद्रीनाथ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
