आज कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हार रही है और कई राज्यों में पिछले कई दशकों से सत्ता में नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है उन राज्यों में भी जूनियर पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अब राम विरोध भगवान शिव की बात कर रहे हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव की हार का दोष संवैधानिक संस्थान पर लगाती हैं। उन्होंने कहा, 'आज मैं कांग्रेस के मित्रों से कहना चाहूंगा कि कांग्रेस की हार का जिम्मेदार चुनाव आयोग नहीं है बल्कि कांग्रेस का विचार शून्य नेतृत्व है।'
यह भी पढ़ें: दूध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले, अब हर लीटर पर मिलेंगे 6 रुपये
कांग्रेस पर लगाए आरोप
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज कांग्रेस की हालत खराब है। उत्तर प्रदेश में लड़ाई है और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलना पड़ा है। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में झगड़े चल रहे हैं। उन्होंने कहा,'मैं फिर कहता हूं कांग्रेस के मित्रों हार का कारण अगर कोई है तो कांग्रेस का नेतृत्व है। जो देश को नहीं जानता, देश की जनता को नहीं जानता। कांग्रेस जनता की नजरों से भी उतर गई है और जनता के दिलों से भी उतर गई है।'
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 90 से ज्यादा बार चुनी हुई सरकारों को कांग्रेस पार्टी ने हटाया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को याद दिलाया कि देश में आपातकाल उनकी ही पार्टी ने और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगाया था। शिवराज सिंह चौहान ने आंकड़ों के साथ बताया कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, यूपी, सिक्किम, बिहार, त्रिपुरा, गुजरात, उड़ीसा जैसे राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि तीन चार राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में कांग्रेस जूनियर पार्टी बनकर रह गई है।
कॉकरोचों के साथ मिलने का आरोप
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश में सत्ता परिवर्तन की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कॉकरोचों, लेफ्ट के लोगों और विदेशी ताकतों का साथ ले रही है। उन्होंने मौजूदा स्थिति को लेकर कहा कि कांग्रेस अब अराजकता के जरिए सत्ता चाहती है।
यह भी पढ़ें: Live: कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, हजारों लोग साथ
शिवजी को लेकर क्या विवाद?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब प्रियंका गांधी ने उनके प्लान बनाने की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि इसके लिए प्लान की कोई जरूरत नहीं है। यह शिव जी का तांडव चल रहा है। ये शिव की बारात है, इसमें कोई भी आ सकता है, हम किसी को रोकेंगे नहीं। इसी टिप्पणी पर शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि जो राम का विरोध करते थे वही आज शिवजी की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'ये शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है।'
