logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

Live: 'आज नहीं आए तो सावरकर कहलाओगे', मार्च से पहले यूथ कांग्रेस ने दिया चैलेंज

कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों के सांसद आज सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करने वाले हैं। CJI सूर्यकांत ने मुलाकात से इनकार किया है लेकिन दिल्ली की सड़कों पर फिर से गहमागहमी के पूरे आसार हैं।

INDIA गठबंधन के नेता

INDIA गठबंधन के नेता, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दो दिन के ब्रेक के बाद कांग्रेस की अगुवाई में INDIA गठबंधन के नेता फिर सड़क पर उतरने को तैयार हैं। कांग्रेस ने 'चलो दिल्ली' का नारा दिया है और कई राज्यों से उसके समर्थक दिल्ली पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पहले मीडिया से बातचीत करेंगे, फिर नई दिल्ली इलाके में सांसदों के साथ कार्यकर्ता जुटेंगे और फिर सभी नेता सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करेंगे। भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पहले ही विपक्षी सांसदों के अनुरोध को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर ये नेता याचिका दायर करना चाहें तो सुप्रीम कोर्ट में उसकी सुनवाई की जाएगी। इस बीच यूथ कांग्रेस ने पहले से ही उन लोगों को चुनौती देने की शुरुआत की है जो बीते दो दिनों में प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट करते नजर आए। यूथ कांग्रेस ने अपने X हैंडल पर लिखा है कि अगर आज नहीं आए तो सावरकर कहलाओगे।

 

पढ़ें हर जरूरी अपडेट

 

12:00 pm

कांग्रेस के प्रोटेस्ट के जवाब में बीजेपी महिला मोर्चा निकाल रही है मार्च

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन निकाला है। इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिन्हें महिला छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से निकाल दिया गया था।

11:51 am

अपने घर से निकले राहुल गांधी

मीडिया को संबोधित करने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने घर से निकल चुके हैं।

11:43 am

सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

NCP (SP) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा- हम शांतिपूर्ण तरीके से न्याय मांगने की कोशिश करेंगे।

11:37 am

दिल्ली पहुंचे हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

कांग्रेस के मार्च में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

11:34 am

RSS और बजरंग दल को यूथ कांग्रेस की चुनौती

यूथ कांग्रेस ने RSS और बजरंग दल को टैग करके लिखा है, 'डियर RSS और बजरंग दल। पिछले 2 दिनों से तुम्हारे लफंगे पुलिस के संरक्षण में नई दिल्ली में मासूम बच्चों, बेटियों और स्वतंत्रत पत्रकारों के साथ गुंडई करते हुए मंडरा रहे थे। आइये आज हवेली पर... मिलते हैं उसी जगह CP पर। IYC स्वागत में कोई कमी नही रखेगी  और अगर आज नहीं आए तो सावरकर कहलाओगे।' 


और पढ़ें