सोनम वांगचुक 21 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। शनिवार सुबह उन्हें दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया और अब उनसे अनशन तोड़ने की अपील की जा रही है। सफदरजंग अस्पताल ने उनकी सेहत पर कहा है कि सोनम वांगचुक की तबीयत स्थिर है, लेकिन उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
सोनम वांगचुक लंबे समय तक उपवास और पानी की कमी की वजह से कमजोर हो गए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए निरंतर देखभाल, मॉनिटरिंग और दवा की जरूरत है। उनके शरीर के सारे पैरामीटर्स सामान्य हो सकें। सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: 'बस सोनम वांगचुक जिंदा हैं...', CJP प्रोटेस्ट पर शेखर सुमन ने किसे घेरा?
अस्पताल ने क्या बताया है?
सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने डॉ. चारु बंबा ने कहा, 'सोनम वांगचुक की हालत स्थिर है। उन्हें हल्की डिहाइड्रेशन है। सोनम वांगचुक को आज सुबह करीब 7:40 बजे हमारे अस्पताल लाया गया था। लंबे समय तक उपवास करने की वजह से वे थोड़े कमजोर महसूस कर रहे हैं और उनके शरीर में हल्की डिहाइड्रेशन है।'
डॉ. चारु बंबा, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट, सफदरजंग अस्पताल:-
हम उनके सभी वाइटर पैरामीटर्स का ख्याल रख रहे हैं। लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। उनके ब्लड टेस्ट किए गए हैं, जिनमें हल्का डिहाइड्रेशन दिखा है। हम उन्हें जरूरी इलाज दे रहे हैं। वे पूरी तरह होश में हैं और उनके वाइटल साइन स्थिर हैं।
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके करेंगे भूख हड़ताल, ‘चलो संसद’ मार्च भी होगा
21 दिनों से अनशन पर थे सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक 21 दिनों से अनशन पर थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ चारु बंबा ने बताया कि उनकी सेहत ठीक है।
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदलोन का क्या हुआ?
जंतर मंतर पर शनिवार को सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा कर दी। इससे पहले एक महिला ने दीपके पर स्याही फेंक दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अभिजीत दीपके:-
मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं। सोनम वांगचुक अस्पताल से छूटने के बाद फिर जंतर मंतर पर अनशन जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वाया जा सकता है, क्या कहता है कानून?
सफदरजंग का हाल क्या है?
सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। न्यू इमरजेंसी ब्लॉक के 8वें तल पर वांगचुक को रखा गया है, जहां आम डॉक्टरों और स्टाफ की एंट्री सीमित कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने की अपील की है।
