पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार का शीर्ष नेतृत्व ही तृणमूल कांग्रेसमय है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी खुद, किसी जमाने में ममता बनर्जी के सबसे करीबी नेता रहे हैं, अब उनके मंत्रिमंडल में भी ममता बनर्जी के कई करीबी रहे चेहरों को जगह मिली है। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किया है। 35 विधायकों ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्रिमंडल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल रहे कई नेता नजर आए हैं।

शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में विधायक जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, डॉ शरदवत मुखर्जी, डॉ कल्याण चक्रवर्ती, अजॉय पोद्दार ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शफत ली है। दीपक बर्मन, अर्जुन सिंह, शंकर घोष, गौरी शंकर घोष, तापस रॉय और मनोज कुमार ओरांव को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है।  

यह भी पढ़ें: सत्ता जाते ही टूटने लगी TMC, शुभेंदु अधिकारी से मिल रहे तृणमूल कांग्रेस के नेता

शुभेंदु कैबिनेट में किन चेहरों को मिली जगह?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है, 19 विधायकों ने स्वतंत्र राज्य प्रभार संभाला है। आइए उन मंत्रियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें कैबिनेट में जगह मिली है- 

  • दीपक बर्मन
  • तापस रॉय
  • डॉ. शंकर घोष
  • मनोज कुमार ओरांव
  • अर्जुन सिंह
  • गौरी शंकर घोष
  • स्वपन दासगुप्ता
  • जगन्नाथ चट्टोपध्याय
  • कल्याण चक्रवर्ती
  • अजय पोद्दार
  • शरद्वत मुखर्जी
  • दूध कुमार मंडल
  • अनूप कुमार दास
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • डॉ. इंद्रानिल खान
  • मालती रावा रॉय
  • राजेश महतो

राज्य मंत्री की शपथ लेने वाले विधायक कौन हैं?

  • जोएल मुर्मू
  • हरे कृष्ण बेरा
  • आनंदमय बर्मन
  • अशोक डिंडा
  • नदियार चंद बाउरी
  • विशाल लामा
  • शांतनु प्रमाणिक
  • मौमिता विश्वास मिश्रा
  • उमेश रे
  • पूर्णिमा चक्रवर्ती
  • कौशिक चौधरी
  • भास्कर भट्टाचार्य
  • दिबाकर घरामी
  • अमिया किस्कू
  • कलिता माझी
  • गार्गी दास घोष
  • बिराज विश्वास
  • दीपंकर जना
  • सुमना सरकार

यह भी पढ़ें: बंगाल के हिमंता बनेंगे शुभेंदु अधिकारी? जहांगीर खान की बातों ने कर दिया इशारा

मंत्रिमंडल का टीएमसी कनेक्शन क्या है?

  • तापस रॉय: यह तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेता रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस में वह पार्टी के मुख्य सचेतक भी रह चुके थे। साल 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने TMC छोड़कर बीजेपी का हाथ थाम लिया था। 

  • अर्जुन सिंह: यह बैरकपुर क्षेत्र के बेहद कद्दावर नेता हैं। दल-बदल का लंबा इतिहास रहा है। यह पहले टीएमसी में थे, फिर बीजेपी और 2019 में सांसद बने। इसके बाद वह दोबारा टीएमसी में लौट आए थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने फिर से तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी और बीजेपी में वापस आ गए।