संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विस परीक्षा (CSE), 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी टॉप किया है। राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पहला स्थान हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री का ये तीसरा अटेम्प्ट था, जिसमें उन्हें पहली रैंक मिली है। 

 

अनुज राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रावतभाटा से की है। उन्होंने रावतभाटा से पढ़ाई करने के बाद जोधपुर एम्स से एमबीबीएस से पढ़ाई की की। वह पेशे से डॉक्टर रहे हैं। इसके बाद उनके मन में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देने की सोची। वह यूपीएससी की तैयारी करते हुए अपने सपनों को साकार करने में जुट गए। 

 

यह भी पढ़ें: UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2025 जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

Danics के लिए क्वालीफाई हुए

अनुज ने अपना सबसे पहला अटेम्प्ट में ही यूपीएससी पास कर लिया। 2023 में पहले प्रयास में Danics क्लीयर किया और उन्हें दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश सेवा आवंटित हुई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली। एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाले अनुज के पिता कोटा के न्यूक्लियर पावर प्लांट में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं।

 

यह भी पढ़ें: UPSC 2025 टॉपर्स की पूरी लिस्ट, नंबर 1, 2, 3 सब जान लीजिए

मेडिकल साइंस को चुना वैकल्पिक विषय 

अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा में 'मेडिकल साइंस' को अपने वैकल्पिक विषय यानी Optional Subject के रूप में चुना था। अपनी इस शानदार उपलब्धि के बाद उन्होंने कहा कि वह अपनी सफलता के पीछे किस्मत को एक बड़ा कारण मानते हैं।

तैयारी कैसे की?

आत्म-अनुशासन और दृढ़ता में विश्वास रखने वाले अनुज अग्निहोत्री ने मुख्य रूप से ऑनलाइन कोचिंग पर भरोसा किया। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी तैयारी को पुख्ता करने के लिए दिल्ली स्थित Ensure IAS से इंटरव्यू के लिए गाइडेंस लिया और तैयारी की।