logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2025 जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

यूपीएससी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2025 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए। इस साल अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी टॉप किया है।

UPSC CSE Final Result 2025

UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2025

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2025 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए। इस साल अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी टॉप किया है। राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

 

यूपीएससी की प्री परीक्षा 25 मई 2025 को हुई थी। मेन परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 के बीच हुई थी। वहीं, इंटरव्यू 27 फरवरी को हुए थे। इसमें शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर देख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: UPSC 2025 टॉपर्स की पूरी लिस्ट, नंबर 1, 2, 3 सब जान लीजिए

किस वर्ग के कितने सफल हुए?

आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। इसमें 317 जनरल, 104 EWS, 306 ओबीसी, 158 एससी और 73 एसटी वर्ग के छात्रों को सफलता हाथ लगी है।

 


1. अनुज अग्निहोत्री

2. राजेश्वरी सुवे एम

3. आकांश ढुल

4. राघव झुनझुनवाला

5. इशान भटनागर

6. ज़िनिया अरोड़ा

7. ए आर राजा मोहिद्दीन

8. पक्षाल सेक्रेटरी

9. आस्था जैन

10. उज्ज्वल प्रियांक

सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी

सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार - में आयोजित की जाती है। आयोग ने एक बयान में कहा कि 348 अनुशंसित प्रतिभागियों की उम्मीदवारी को अस्थायी रखा गया है।

 

यह भी पढ़ें: अगर बलेंद्र शाह बने नेपाल के प्रधानमंत्री तो भारत से कैसे होंगे रिश्ते?

वेबसाइट पर कब अंक उपलब्ध होंगे?

केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा के जरिए से भरी जाने वाली 1,087 रिक्तियों की घोषणा की थी। यूपीएससी के परिसर में परीक्षा हॉल के पास एक सुविधा काउंटर बनाया गया है। अभ्यार्थी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन के माध्यम से अपनी परीक्षाओं/भर्ती के संबंध में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं। बयान में कहा गया है, 'परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अंक उपलब्ध होंगे।

Related Topic:#UPSC

और पढ़ें