कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गुरुवार दिल्ली के प्रेस क्लब में अपनी कई मांगों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और आइसा की नेहा बोरा, आइशी घोष, एक्टर प्रकाश राज ने लोकतंत्र को बचाने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ सौरव दास और आशुतोष रांका के रिहाई की मांग की। प्रेस कांफ्रेंस में सीजेपी ने कहा कि सरकार में ट्रेनें बंद करके दस हजार लोगों को हाउस अरेस्ट करके ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। इसके साथ अलावा, सीजेपी ने जंतर मंतर को वापस विरोध प्रदर्शन के लिए खोलने की मांग की।

 

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा 'ज्ञानेश कुमार अपने आकाओं की सुन रहे हैं। सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार लोगों, छात्रों, विपक्ष के नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी हिरासत में ले लिया।' उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। आखिर ज्ञानेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्या दे रहे है? 

 

यह भी पढ़ें: 2 करोड़ चुकाने पर राजपाल को राहत, SC ने मध्यस्थ्ता से विवाद सुलझाने का दिया आदेश

आशुतोष सौरव दास पर बोले अभिजीत

आशुतोष रांका और सौरव दास के जंतर मंतर पर तिरंगा लहराने पर हिरासत में लेने पर दीपके ने कहा कि हमारे ही देश में तिरंगा लहराना कब से अपराध हो गया? तिरंगा हमारी शान है और गर्व है। अभिजीत दीपके ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इन दोनों को अपने ही देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और बदलाव के लिए लड़ने की वजह से जेल में डाला गया है। 

 

 वहीं, आईशी घोष ने आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार बीजेपी को कई चुनाव जितवाए हैं इसीलिए सरकार उन्हें बचा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस छात्रों और पत्रकारों को हिरासत में लेकर उन्हें पीट रही है। 

उठाए गंभीर सवाल

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, 'आपने तिरंगा फहराने को भी कानून का उल्लंघन बता दिया है। किसके लिए? ज्ञानेश कुमार के लिए? ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी को क्या दे रहे हैं? आपने दिल्ली को ठप कर दिया है, रेलवे बंद कर दिया है, मेट्रो बंद कर दी है और दिल्ली को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह एक बॉर्डर में बदल दिया है। आपने दिल्ली में तमाम सुरक्षा बलों को बुला लिया है। छात्र संगठनों को घसीटा गया है, विपक्ष को घसीटा गया है, और पूर्व मुख्यमंत्रियों को सड़कों पर घसीटा गया है। क्या यह सब सिर्फ एक ज्ञानेश कुमार के लिए है?' 


उन्होंने आगे कहा सवाल पूछते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी के लिए ज्ञानेश कुमार इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं? हम यह क्यों न मानें कि ज्ञानेश कुमार चुनाव जीतने में नरेंद्र मोदी की मदद कर रहे हैं? अगर वह चुनाव जीतने में उनकी मदद नहीं कर रहे हैं, तो नरेंद्र मोदी उन्हें इतनी सुरक्षा क्यों दे रहे हैं?'