तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह 18 महीनों से पार्टी के साथ अपने मतभेदों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की वजहें गिनाईं हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वह दुविधा में थे कि उनकी पहचान, एक तमिलियन शख्स की है या भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की। 

के अन्नामलाई ने कहा है कि उनके लक्ष्य बड़े हैं, उन लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए और भी लोगों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा है कि उन्होंने बीजेपी, गरिमापूर्ण तरीके से छोड़ी है, 18 महीनों से वह पार्टी से इस्तीफा देना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: अन्नामलाई ने छोड़ दी BJP, नितिन नवीन ने स्वीकार किया इस्तीफा, अगले कदम पर नजर

के अन्नामलाई:-
मैंने बीजेपी में रहते हुए तमिलनाडु की पहचान, संस्कृति, जल अधिकार सहित किसी भी अधिकार को लेकर कभी समझौता नहीं किया। हमारे आंदोलन को बुनियादी स्तर से ही एक नए आयाम, एक नए दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

अब क्या करेंगे अन्नामलाई?

के अन्नामलाई ने कहा, 'आज से एक नया मार्ग, एक नया आंदोलन, एक नई राजनीतिक मुहिम शुरू होगी। मैंने एक नए प्रकार की राजनीति की शुरुआत करने के लिए गरिमापूर्ण तरीके से बीजेपी छोड़ दी है।'


अन्नामलाई ने कहा, 'यह हमेशा विवाद का विषय रहा कि मैं तमिलियन हूं या बीजेपी कार्यकर्ता। मैंने पार्टी से 4 दिसंबर को ही कह दिया था कि मैं इ्स्तीफा देने जा रहा हूं। पार्टी ने मुझसे कहा कि चुनाव खत्म हो जाने दो, फिर चले जाना।'

यह भी पढ़ें: BJP में बगावत! नई पार्टी बना सकते हैं अन्नामलाई; यहां तक क्यों आई बात?

क्या बीजेपी को इस फैसले से नुकसान होगा?

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि क्या अन्नामलाई के इस्तीफे से पार्टी को राज्य में नुकसान होगा, उन्होंने सिर्फ एक लाइन में जवाब दिया, 'कोई नुकसान नहीं होगा।'

क्यों बीजेपी से हुआ मोहभंग, इनसाइड स्टोरी

अन्नामलाई बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। तमिल, हिंदी और ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के मुद्दे पर बीजेपी के साथ हमेशा उनकी असहमतियां रहीं हैं। अन्नामलाई हर दिन सुर्खियों में बने रहे, वह नहीं चाहते थे कि बीजेपी तमिलनाडु विधासनभा चुनावों में AIADMK और ई के पलानीस्वामी पर निर्भर हो। वह बार-बार बीजेपी से एकला चलो की राह पर आगे बढ़ने की अपील कर रही थी लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं किया। उनकी असहमति नैनार नागेंद्रन के साथ भी लगातार बढ़ती रही। अब उन्होंने बीजेपी अलग, राज्य में नई राजनीति की शुरुआत करने का एलान किया है।