logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अन्नामलाई ने छोड़ दी BJP, नितिन नवीन ने स्वीकार किया इस्तीफा, अगले कदम पर नजर

मान-मनौव्वल की कोशिशें अब किसी काम की नहीं रहीं। के. अन्नामलाई अब बीजेपी से अलग हो गए हैं और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

k annamalai

के अन्नामलाई, File Photo Credit: Social Media

आईपीएस से नेता बने अन्नामलाई और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राहें अब जुदा हो गई हैं। के. अन्नामलाई ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इससे पहले अन्नामलाई को मनाने की कोशिशें चल रही थीं। इसी क्रम में वह दिल्ली आकर पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एल संतोष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले। अब कहा जा रहा है कि अन्नामलाई पहले ही अपना फैसला कर चुके थे लेकिन अमित शाह के बुलाने पर मिलने आ गए थे। आज ही वह अपने आगे के सफर के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी  करने वाले हैं।

 

4 जून को अन्नामलाई का जन्मदिन था और उनके जन्मदिन से पहले ही तमिलनाडु में कई जगहों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए थे जिनमें इशारा किया जा रहा था कि वह बीजेपी छोड़कर अपनी पार्टी बना सकते हैं। हालांकि, बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व इसको लेकर अलर्ट हुआ और तुरंत अन्नामलाई को दिल्ली बुलाया गया था। अन्नामलाई दिल्ली गए भी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की। अब कहा जा रहा है कि अन्नामलाई बीजेपी छोड़ने का मन बना चुके थे इसलिए वह किसी भी तरह के ऑफर पर राजी नहीं हुए।

 

यह भी पढ़ें: आखिरकार अन्नामलाई ने खोले पत्ते! सामने आकर 12 बजे करेंगे दिल की बात

क्यों अलग हो रहे अन्नामलाई?

इस बारे में अन्नामलाई ने अभी तक चुप्पी साध रखी है लेकिन कहा जा रहा है कि तमिलनाडु में बीजेपी के गठबंधन वाले फॉर्मूले पर सहमत नहीं हैं। बीजेपी हर हाल में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ ही चलना चाहती है जबकि अन्नामलाई किसी भी सूरत में अकेले ही चुनाव लड़ना चाहते हैं। 

 

AIADMK के विरोध के चलते ही अन्नामलाई को तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष पद से हटाया गया था जबकि उनकी अगुवाई में तमिलनाडु में बीजेपी के वोट प्रतिशत में इजाफा ही हुआ था। इस बार विधानसभा चुनाव में उनको टिकट भी नहीं दिया गया था। चुनाव नतीजे भी बीजेपी के पक्ष में नहीं रहे और वह तमिलनाडु में सिर्फ एक विधानसभा सीट पर चुनाव जीत पाई।

 

यह भी पढ़ें: 'TMC का साथ छोड़ने वाले सांप', ममता के बागी नेताओं पर भड़के बाबुल सुप्रियो

 

क्या करेंगे अन्नामलाई?

 

इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि अन्नामलाई तमिलनाडु में ही राजनीति करेंगे और इसके लिए वह नई पार्टी का गठन भी कर सकते हैं। अब देखना यह होगा कि वह राजनीतिक पार्टी तुरंत बनाते हैं या इसके लिए कुछ समय का इंतजार और करना होगा।

Related Topic:#K Annamalai

और पढ़ें