मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पर भारतीय जनता पार्टी को घेर रहे हैं। उन्होंने चढ़ावा चोरी कांड पर बीजेपी को घेरने के लिए पदयात्रा निकाली है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा है कि दिग्विजय सिंह की यह यात्रा, गैर राजनीतिक यात्रा है, इसका पार्टी से संबंध नहीं है। 

हरीश चौधरी ने मांग की है कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले की सुप्रीम की निगरानी में जांच हो। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह यात्रा, व्यक्तिगत यात्रा है, पार्टी इसमें शामिल नहीं है। 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के 3,264 करोड़ के चंदे की रकम कहां खर्च हुई? ट्रस्ट ने दिया पूरा हिसाब

किस तैयारी में हैं दिग्विजय सिंह?

दिग्विजय सिंह ने एलान किया है कि वह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से अयोध्या तक करीब 1,000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की दशहरे से शुरुआत करेंगे। 20 अक्टूबर से दिग्विजय सिंह यात्रा निकालेंगे। 

कांग्रेस ने दूरी क्यों बनाई?

हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी:-
यह कांग्रेस की यात्रा नहीं है। सिंह ने खुद कहा है कि यह उनकी निजी और गैर-राजनीतिक यात्रा है। ऐसे में इस बात का उन्हें पूरा अधिकार है कि वह यह यात्रा किस मकसद से निकालेंगे। मैं राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते अपने मित्रों, परिचितों और परिवार तक के निजी कार्यक्रमों में नहीं जा पाता हूं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: ADA दफ्तर की सीढ़ियां भरभराकर गिरीं, विधायक और मेयर बाल-बाल बचे

 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्या कह रही है कांग्रेस?

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस बीजेपी सरका को घेर रही है। मंदिर में चोरी का आरोप लगाते हुए हरीश चौधरी ने कहा, 'यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग करके उसकी जगह धर्माचार्यों, प्रशासनिक विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित नागरिकों के प्रतिनिधित्व वाला नया और पारदर्शी ट्रस्ट गठित किया जाए।'