logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अयोध्या: ADA दफ्तर की सीढ़ियां भरभराकर गिरीं, विधायक और मेयर बाल-बाल बचे

अयोध्या में अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) दफ्तर की सीढ़ियां अचानक गिर गईं। घटना से पहले MLA वेद प्रकाश गुप्ता और मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी दफ्तर में मौजूद थे।

Ayodhya Development Authority office stairs collapsed

अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय की सीढ़ियां गिर गई, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के कार्यालय की सीढ़ियां अचानक भरभराकर गिर गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के समय कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सीढ़ियां गिरते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस हादसे ने सरकारी भवनों की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

यह हादसा उस वक्त हुआ जब शहर के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी भी ADA दफ्तर में मौजूद थे। दोनों एक अहम बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक खत्म होने के कुछ ही मिनट बाद सीढ़ियां अचानक भरभराकर गिर गईं। जानकारी के मुताबिक, ADA दफ्तर में कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी संचालकों के साथ एक बैठक चल रही थी। इसमें बड़ी संख्या में कोचिंग संचालक और संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: साले ने जीजा को जिंदा जलाया, बचाने आई भाभी भी नहीं बची; CCTV फुटेज वायरल

निर्माण गुणवत्ता पर उठे बड़े सवाल

यह हादसा इसलिए भी चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) की जिम्मेदारी शहर में भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच करना और निर्माण मानकों का पालन सुनिश्चित करना है। ऐसे में उसी विभाग के कार्यालय की सीढ़ियां गिरने से उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्राधिकरण अपने ही भवन की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहा है तो शहर के अन्य निर्माण कार्यों की निगरानी कितनी प्रभावी होगी, इस पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

 

यह भी पढ़ें: प्यार में मनोज बना सिमरन, कराया जेंडर चेंज, प्रेमी शादी से मुकरा तो मांगा इंसाफ

सचिव ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब

हादसे के बाद पत्रकारों ने ADA के सचिव राजेश मिश्रा से सीढ़ियां गिरने के कारण और जिम्मेदारी को लेकर सवाल किए। हालांकि, उन्होंने इस मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि सीढ़ियां तकनीकी खामी, निर्माण में लापरवाही या किसी अन्य वजह से गिरीं।


और पढ़ें