logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्यार में मनोज बना सिमरन, कराया जेंडर चेंज, प्रेमी शादी से मुकरा तो मांगा इंसाफ

उन्नाव जिले के युवक का सोशल मीडिया पर चंडीगड़ के मनोज से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक के शादी करने के वादे पर मनोज ने जेंडर जेंच करा लिया। बाद में युवक मुकर गया, पीड़ित की गुहार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Unnao love story

प्रतीकात्मक फोटो Photo Credit Chat GPt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लखनऊ। उन्नाव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रेम, विश्वास और धोखे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि प्रेमी के कहने पर चंडीगढ़ के एक युवक ने शादी की उम्मीद में अपना जेंडर तक बदलवा लिया और मनोज कुमार से सिमरन बन गया।

 

पीड़ित का दावा है कि जेंडर परिवर्तन के बाद भी प्रेमी ने शादी नहीं की, बल्कि उसे छोड़कर उन्नाव लौट आया। अब पीड़ित ने आर्थिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए उन्नाव पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, फिर बढ़ीं नजदीकियां

पीड़ित सिमरन (पूर्व नाम मनोज कुमार) के अनुसार, वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के जरिए उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी राज से उसकी दोस्ती हुई थी। चैटिंग से शुरू हुई बातचीत फोन कॉल और मुलाकातों तक पहुंच गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और साथ रहने तथा शादी करने की बातें होने लगीं। पीड़ित का दावा है कि राज कई बार उसके घर आया और बाद में उसे अपने घर उन्नाव ले जाकर अपने माता-पिता से भी मिलवाया।

 

यह भी पढ़ें: एटा में मौत बनकर दौड़ा कंटेनर, खड़ी रोडवेज बस को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल

शादी के लिए कराया जेंडर परिवर्तन

सिमरन का आरोप है कि नवंबर 2024 में राज ने कहा कि अगर शादी करनी है तो जेंडर परिवर्तन कराना होगा। प्रेमी की बातों पर भरोसा कर उसने फरवरी 2025 में अपना जेंडर बदलवा लिया और मनोज कुमार से सिमरन बन गया। इसके बाद भी राज लगातार शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन हर बार किसी न किसी बहाने से बात टालता रहा।

आर्थिक और शारीरिक शोषण का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान राज ने उसका आर्थिक और शारीरिक शोषण भी किया। मार्च 2026 में एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को राज की पत्नी बताते हुए दावा किया कि उसे भी इसी तरह धोखा दिया गया है और राज के कई अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। इसके बाद जब सिमरन ने राज से जवाब मांगा तो वह पारिवारिक विवाद का हवाला देकर 10 मार्च 2026 को उन्नाव लौट आया।

पुलिस चौकी में हुआ समझौता

सिमरन के मुताबिक, 4 अप्रैल को वह उन्नाव पहुंचा, लेकिन राज के परिजनों ने उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया। शिकायत के बाद परियर पुलिस चौकी में दोनों पक्षों को बुलाया गया, जहां समझौता कराया गया। आरोप है कि राज ने लिखित रूप से एक मई को चंडीगढ़ जाकर सिमरन के साथ रहने और उसे सामाजिक रूप से स्वीकार करने का आश्वासन दिया था।

 

यह भी पढ़ें: 15 साल पहले महिला ने पिता को जड़े थे चप्पल, बेटे कुल्हाड़ी से काटकर लिया बदला

समझौते के बाद भी नहीं आया, मारपीट का भी आरोप

पीड़ित का कहना है कि समझौते के बावजूद राज चंडीगढ़ नहीं पहुंचा। इसके बाद वह एक जुलाई को फिर उन्नाव आया, लेकिन आरोप है कि राज के परिजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने उन्नाव के पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई और न्याय की मांग की। फिलहाल वह न्याय के लिए पुलिस और अदालत का दरवाजा खटखटा रहा है।

पुलिस का पक्ष

सफीपुर थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों बालिग हैं और पहले आपसी संबंध में थे। अब दोनों के बीच विवाद है। पुलिस को शिकायत मिली है और मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


और पढ़ें