एक समय पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड नेता रहे अन्नामलाई इन दिनों अपनी पुरानी पार्टी के खिलाफ खूब बोलते हैं। अब उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल भेजने के फैसले को बहुत गलत बताया है। तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष रहे अन्नामलाई का कहना है कि ऐसा करने से CJP के लोग और मजबूत ही होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह विरोध प्रदर्शन के तौर तरीकों से सहमत नहीं नहीं हैं लेकिन जो सवाल CJP उठा रही है वह उसका समर्थन करते हैं।
अन्नामलाई ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस की आलोचना की। उन्होंने CJP के सदस्यों के खिलाफ हाल की गई कार्रवाई को 'बहुत गलत' बताया। उन्होंने कहा कि जो सवाल उठ रहे हैं, सरकार को उनका सामना करना चाहिए। अन्नामलाई ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को पूरा अधिकार है कि वह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( SIR ) पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है।
यह भी पढ़ें: आश्रम स्कूल से चुपके से निकलकर मेला देखने गए, हादसे में चली गई दो छात्रों की जान
क्या बोले अन्नामलाई?
अन्नामलाई ने CJP का समर्थन करते हुए कहा, 'हो सकता है कि मैं उनके तौर-तरीकों या विरोध-प्रदर्शन के ढंग से सहमत न होऊं लेकिन जो सवाल वे उठाना चाहते हैं, उस मामले में मैं पूरी तरह से CJP का समर्थन करता हूं। गिरफ्तार करके जेल में डालने से CJP के नेता और भी मजबूत ही होंगे।' SIR पर सवाल उठा रहे राहुल गांधी की बातों का समर्थन करते हुए अन्नामलाई ने यह भी कहा कि इससे संस्थागत नुकसान नहीं होना चाहिए।
एक अन्य सवाल के जवाब में अन्नामलाई ने राहुल गांधी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है।
यह भी पढ़ें: धर्म बदलने पर आरक्षण कैरी फॉरवर्ड क्यों नहीं होता है? वजह समझिए
RSS चीफ मोहन भागवत से सहमत दिखे अन्नामलाई
दशहरा के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुखिया मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह सच है कि दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने परिसीमन के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि परिसीमन तो होना चाहिए लेकिन इसमें दक्षिण के राज्यों के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए।
