दो दशक से ज्यादा समय तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे। उन्होंने 14 अप्रैल 2026 को अपने मुख्यमंत्री की पारी को विराम देते हुए इस्तीफा दे दिया। इसके बाद एनडीए ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाया। जबकि नीतीश कुमार सीएम पद से हटकर राज्यसभा के सांसद बन गए। इस्तीफा देने के बाद नीतीश ने यह भी कहा कि नई सरकार राज्य का कामकाज संभालेगी और उसे उनका 'पूरा सहयोग और मार्गदर्शन' मिलेगा।
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बारे में सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी कि नीतीश कुमार ने दबाव में आकर मुख्यमंत्री का पद छोड़ा है। क्योंकि जिस नेता ने बिहार का मुख्यमंत्री बने रहने के लिए कई बार गठबंधन के साथी बदले उसने एकाएक राज्य का सबसे बड़ा पद छोड़ दिया। '
हालांकि, मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार अब सार्वजनिक रूप से बहुत कम दिखाई देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मुख्यमंत्री पद त्यागने के बाद नीतीश कुमार कहां हैं? वह इतना कम क्यों दिखाई देते हैं...
यह भी पढ़ें: पंजाब में जीत से उत्साहित आप, यूपी में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
नीतीश कुमार कहां हैं?
दरअसल, नीतीश कुमार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' को देखने के बाद पता चलता है कि जो नीतीश एक महीने पहले तक रोजाना किसी ना किसी कार्यक्रम में शामिल होने की पोस्ट अपडेट करते थे, वह अब बहुत कम एक्टिव रहते हैं। उनकी टाइमलाइन पर एक पोस्ट 8 मई और दूसरी 29 मई है। इन दोनों पोस्ट में वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह रोजाना किसी ना किसी को जन्मदिन की बधाई, शुभकामना, पुण्यतिथि आदि जैसे पोस्ट लिखते रहते हैं।
कभी कभार जेडीयू दफ्तर में दिखे
वहीं, जेडीयू के ऑफिशियल एक्स पेज पर जाने के बाद नीतीश कुमार की जरूर थोड़ा एक्टिव दिखते हैं। इसमें वह पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं संग बैठक और पार्टी विधायकों के साथ मिलते हुए दिख रहे हैं। मगर, इसको लेकर भी बहुत कम अपडेट किए गए हैं। जेडीयू एक्स हैडल पर ज्यादातर नीतीश कुमार के पुराने वीडियो और फोटो पोस्ट किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में सपा ने बनाया लोकसभा से भी तगड़ा फॉर्मूला, क्या काम आएगी यह रणनीति?
कम क्यों दिखते हैं नीतीश कुमार?
नीतीश कुमार पहले बिहार के मुख्यमंत्री थे, जिसकी वजह से उन्हें प्रदेश के कोने-कोने में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करना होता था, जबकि अब वह सिर्फ एक राज्यसभा सांसद हैं। राज्यसभा सांसद होने के नाते उनके पास बहुत कम सीमित शक्तियां हैं, इसलिए वह सार्वजनिक रूप से कम दिखाई देते हैं।
