आज 6 मई 2026, दिन बुधवार है। पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज का मूलांक 6 है, जिसका स्वामी शुक्र ग्रह है, जो प्रेम और विलासिता का प्रतीक है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे लोग नई विचारधारा अपना सकते हैं। बुध और शुक्र की स्थिति व्यापारिक सौदों को सफल बनाएगी।
आज ज्यादातर राशियों की ऊर्जा उत्साह और बौद्धिक विकास से भरी हुई है। बुधवार होने के कारण सभी राशियों पर गणेश भगवान की कृपा बनी रहेगी। आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए फलदायी है, जो शिक्षा, संचार और रुपये से जुड़े क्षेत्र में काम करते हैं। ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आज जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए, इसके बजाय धैर्य से काम लेना बेहतर होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
यह भी पढ़ें: 5 मई से 23 जून तक, हर मंगल पर लखनऊ में भंडारा, क्यों होता है ऐसा?
राशिफल
मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन फिजूल खर्च से बचना होगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
आज क्या न करें: किसी से झगड़ा न करें।
वृषभ राशि
आज करियर में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। घूमने का प्लान बन सकता है।
आज क्या करें: छोटी कन्याओं को गिफ्ट दें।
आज क्या न करें: उधार लेने या देने से बचें।
यह भी पढ़ें: मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल
मिथुन राशि
आज आपकी बोलचाल से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी में प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। प्रेम जीवन में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। मानसिक शांति मिलेगी।
आज क्या करें: भगवान गणेश को दूध अर्पित करें।
आज क्या न करें: आलस को हावी न होने दें।
कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे तनाव हो सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है, सोच-समझकर बोलें। घुटनों या जोड़ों में दर्द हो सकता है।
आज क्या करें: शिव चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: यात्रा टालने की कोशिश करें।
सिंह राशि
आज आपकी ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है।
आज क्या करें: तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें।
आज क्या न करें: घमंड न करें।
यह भी पढ़ें: सूर्य और चंद्रमा साथ, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? पढ़ें राशिफल
कन्या राशि
नौकरी करने वालों का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे खुशी का माहौल रहेगा।
आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज क्या न करें: अजनबियों पर तुरंत भरोसा न करें।
तुला राशि
आज आपको क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों पर भारी पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बितेगा। सेहत का ध्यान रखें।
आज क्या करें: सफेद वस्त्र धारण करें।
आज क्या न करें: दिखावे में पैसा खर्च न करें।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के 5 प्रयागों का क्या रहस्य है? पौराणिक कहानियों से समझिए
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में बदलाव करने से पहले थोड़ा रुकना बेहतर होगा। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
आज क्या करें: हनुमान जी के दर्शन करें।
आज क्या न करें: क्रोध में आकर निर्णय न लें।
धनु राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। करियर में बड़े बदलाव की संभावना है। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव है।
आज क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: बड़ों का अनादर न करें।
मकर राशि
नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी। निवेश में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल की जरूरत है। छोटी बातों को तूल न दें।
आज क्या करें: जरूरतमंदों की मदद करें।
आज क्या न करें: कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहें।
यह भी पढ़ें: इस्लाम धर्म में मृत्यु के बाद सिर्फ 3 दिन क्यों मनाया जाता है शोक, जानिए वजह
कुंभ राशि
आज का दिन तरक्की के रास्ते खोलेगा। कार्यक्षेत्र में नए विचार सफल होंगे। धन लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: शनि देव की आराधना करें।
आज क्या न करें: घर में गंदगी न रखें।
मीन राशि
करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। व्यापार में मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।
