वुमेंस एशिया कप में पाकिस्तान टीम की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान की महिला टीम ने 72 रनों से हांगकांग की टीम को हराया। पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए थे। जबकि हांगकांग की टीम को बल्लेबाजी के पहले ओवर में ही 2 विकेट का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पाकिस्तान की स्पिनर नशरा संधू ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी के जरिए 6 विकेट लिए थे।

 

पाकिस्तान और हांगकांग के बीच 7 सितंबर को मुकाबला हुआ था। इस मैच के बाद पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। हांगकांग की टीम को 144 रन बनाने थे, जिसमें वह असफल रही। हांगकांग की खिलाड़ी कैरी चान ने अकेले संघर्ष करते हुए 47 गेंदों में 30 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें: मैच छोड़ गर्लफ्रेंड से चैट कर रहा था खिलाड़ी, BCCI ने दी बड़ी सजा

नशरा संधू की शानदार गेंदबाजी

पाकिस्तान टीम की स्पिन गेंदबाज नशरा संधू ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के जरिए हांगकांग की टीम को बुरी तरह पछाड़ दिया। नशरा संधू ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें हांगकांग की खिलाड़ी सिर्फ 7 रन ही बना पाईं। साथ ही नशरा संधू ने 4 ओवर में 6 विकेट लिए।

 

नशरा संधू की गेंदबाजी की वजह से हांगकांग की बल्लेबाज बेबस नजर आईं और रन बनाने में हिचकिचाने लगीं। जिस वजह से पूरा मैच जल्द ही एकतरफा लगने लगा। नशरा संधू के ऐतिहासिक प्रदर्शन को देखकर लाखों दर्शक खुश हुए थे। जानकारी के लिए बता दें कि नशरा संधू के अलावा कप्तान फातिमा सना, उम्म-ए-हानी, सादिया और आयशा जफर 1-1 विकेट लेने में सफल रहीं। इस मैच के बाद जहां एक तरफ पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक पहुंच गई, वहीं हांगकांग की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

 

यह भी पढ़ें: 10 साल से डेटिंग, 2 बच्चे, अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी

3 टीम पहुंची सेमीफाइनल

जहां एक तरफ इंडिया टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं दूसरी तरफ ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। हांगकांग को हराने के बाद पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब जल्द ही पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा।