नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार आगाज किया था। मगर चैंपियनशिप खत्म होते-होते भारत के खाते में सिर्फ 1 मेडल रहा। त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने विमेंस डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर ब्रॉन्ज पक्का कर लिया था। वे सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की लियू शेंगशु और टैन निंग से हार गईं, जिससे भारत को ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा। 

 

टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में भारत को एक ऐसी जीत मिली, जिसने पूरे अभियान में रोमांच भर दिया था। 21 साल के आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू की को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। वर्ल्ड चैंपियनशिप में डेब्यू कर रहे आयुष ने 21-14, 13-21, 21-19 से जीत दर्ज की। हालांकि वह राउंड ऑफ 16 से आगे नहीं बढ़ गए।

 

मेंस सिंगल्स में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद लक्ष्य सेन दूसरे राउंड में ही सिंगापुर के गैर-वरीय गेरेट टैन से हार गए। विमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु ने प्री-क्वार्टर फाइनल तक का सफर किया। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु के सामने चीन की वांग झी यी की चुनौती थी। सिंधु ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचाया लेकिन आखिरकार 11-21, 21-15, 17-21 से हारकर उनका अभियान खत्म हो गया। इसके साथ ही विमेंस और मेंस सिंगल्स में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।

 

यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक, शून्य पर मिला था जीवनदान

डबल्स में सात्विक-चिराग ने किया निराश

सिंगल्स में मेडल की उम्मीदें खत्म होने के बाद अब डबल्स खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी थी। मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को पहले राउंड में बाई मिला था। उन्होंने क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई लेकिन मेडल से एक जीत दूर रह गए। सात्विक-चिराग ने क्वार्टर-फाइनल में चीन के लियांग वेई कांग और वांग चांग की जोड़ी के सामने महज 36 मिनट में हथियार डाल दिए।

 

विमेंस डबल्स में त्रिसा और गायत्री ने क्वार्टर-फाइनल में चीनी जोड़ी जिया यी फान और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराकर इतिहास रचा। उन्होंने विमेंस डबल्स में 2011 के बाद भारत को पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल दिलाया। आइए जानते हैं इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का सफर कहां थमा।

 

यह भी पढ़ें: UP टी20 लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं?

मेंस सिंगल्स

  • लक्ष्य सेन – राउंड ऑफ 32 – गेरेट टैन से 21-19, 19-21, 17-21 से हारे

 

  • आयुष शेट्टी – राउंड ऑफ 16 – अल्वी फरहान से 19-21, 11-21 से हारे

विमेंस सिंगल्स

  • पीवी सिंधु – राउंड ऑफ 16 – वांग झी यी से 11-21, 21-15, 17-21 से हारीं

 

  • उन्नति हुड्डा – राउंड ऑफ 32 – मिशेल ली से 21-11, 9-21, 21-23 से हारीं

मेंस डबल्स

  • सात्विक और चिराग  – क्वार्टर-फाइनल – वांग चांग और लियांग वेई कांग से 18-21, 9-21 से हारे

 

  • एमआर अर्जुन और हरिहरन अम्सकरुणन – राउंड ऑफ 32 – कांग मिन ह्युक और की डोंग जू से 17-21, 14-21 से हारे

विमेंस डबल्स

  • त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद – सेमीफाइनल (ब्रॉन्ज मेडल जीता) – लियू शेंग शू और टैन निंग से 21-18, 13-21, 8-21 से हारीं

 

  • कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी – राउंड ऑफ 32 – गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफनी स्टोएवा से 7-21, 14-21 से हारीं

मिक्स्ड डबल्स

  • अशित सूर्या और अमृता प्रमथुमेश – राउंड ऑफ 64 – एमरे सोनमेज और यासेमेन बेक्तास से 21-16, 29-30, 22-24 से हारे

 

  • ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो – राउंड ऑफ 16 – गुओ शिया वा और चेन फांग हुई से 16-21, 5-21 से हारे

 

  • रोहन कपूर और रुत्विका गद्दे – राउंड ऑफ 64 – हारे जोनाथन लाई और क्रिस्टल लाई से 22-20, 19-21, 17-21 से हारे