logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP टी20 लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं?

उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2026 में 22 अगस्त तक 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पढ़िए रन बनाने में कौन-कौन आगे चल रहा है।

Swastik Chhikara UP T20 League

स्वास्तिक चिकारा, Photo Credit: UP T20 League/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रेदश टी20 लीग के चौथे एडिशन का रोमांच जारी है। शनिवार (22 अगस्त) तक लीग के 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। रिंकू सिंह की कप्तान वाली मेरठ मावेरिक्स की टीम जीत के रथ पर सवार है। उसने अब तक खेले पांचों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा जमाया हुआ है। काशी रुद्रास की टीम 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है। कानपुर सुपरस्टार्स का बुरा हाल है। समीर रिजवी की कप्तानी में खेल रही यह टीम 5 में से सिर्फ 1 ही मैच जीत पाई है।

 

स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कन्स भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। लखनऊ फाल्कन्स ने 4 मैच खेले हैं और सिर्फ 1 में जीत हासिल की है। गोरखपुर लायंस और नोएडा सुपर किंग्स 4-4 पॉइंट्स के साथ टेबल में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। इस बीच आइए जानते हैं कि यूपी टी20 लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज कौन हैं।

 

यह भी पढ़ें: आउट होते ही गेंदबाज से भिड़े यशस्वी, सिर से मारी टक्कर... कोलंबो में बवाल; VIDEO

यह स्टार नंबर-1 

UP टी20 लीग के मौजूदा एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में स्वास्तिक चिकारा टॉप पर हैं। मेरठ मावेरिक्स के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 5 पारियों में 182.08 के स्ट्राइक रेट से 193 रन जड़ दिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका बेस्ट स्कोर 97 है। चिकारा के बाद इस लिस्ट में काशी रुद्रास के कप्तान करन शर्मा हैं। करन ने 5 पारियों में 186 रन बटोरे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 146.46 का है।

समीर रिजवी किस नंबर पर हैं?

यूपी रुद्रास के साहब युवराज सिंह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्होंने महज 4 पारियों में 143.65 की औसत से 181 रन ठोक दिए हैं। IPL स्टार समीर रिजवी चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 5 पारियों में 135.77 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं। सिद्धार्थ यादव 163 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। सिद्धार्थ का स्ट्राइक रेट 161.39 का है।

 

यह भी पढ़ें: Sony LIV या JioHotstar, भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट कहां दिखेगा?

UP टी20 लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

  • स्वास्तिक चिकारा (मेरठ मावेरिक्स) - 193 रन
  • करन शर्मा (काशी रुद्रास) - 186 रन
  • साहब सिंह युवराज (काशी रुद्रास) - 181 रन
  • समीर रिजवी (कानपुर सुपरस्टार्स) - 167 रन
  • सिद्धार्थ यादव (गोरखपुर लायंस) - 163 रन

Related Topic:#UP T20 League

और पढ़ें