logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Sony LIV या JioHotstar, भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट कहां दिखेगा?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट शनिवार से शुरू हुआ। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। पढ़िए इस मुकाबले का लुत्फ कहां उठाया जा सकता है।

Yashasvi Jaiswal India vs Sri Lanka 2nd Test

शॉट खेलते यशस्वी जायसवाल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो में है। आज (23 अगस्त) मुकाबले का पहला दिन है। टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। इस मुकाबले में भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन खेल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बताया कि कुलदीप वायरल बुखार से पूरी तरह से नहीं उबर पाए, जिसके चलते वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

 

कुलदीप के बीमार होने से 33 साल सारांश को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल गया है। वह पिछले 28 साल में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। श्रीलंका की ओर से कामिल मिशारा और पसिंदु सूरियाबंदारा अपने टेस्ट करियर की शुरुआत रहे हैं। सूरियाबंदारा ने गॉल में खेले गए पिछले टेस्ट में कन्कशन सबस्टिट्यूट के तौर पर आधिकारिक डेब्यू किया था लेकिन इस बार उनका फुल डेब्यू हो रहा है। आइए जानते हैं भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट की लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी। 

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं मध्य प्रदेश के सारांश जैन, जिन्होंने कोलंबो में किया टेस्ट डेब्यू?

IND vs SL 2nd Test कहां खेला जा रहा है?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड पर खेला जा रहा है।

IND vs SL 2nd Test मैच टीवी पर कहां दिखेगा?

भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। इस मुकाबले का टीवी पर लुत्फ उठाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs SL 2nd Test मैच मोबाइल पर कैसे देखें? 

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच को मोबाइल पर देखने के लिए सोनी लिव ऐप्प पर जाना होगा। सोनी लिव की वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: महिला हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम? समीकरण समझिए

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

श्रीलंका - लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, पसिंदु सूरियाबंदारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा

 

भारत - केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा , मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Related Topic:#India vs Sri Lanka

और पढ़ें