इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आज अपने इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। CSK अब तक IPL 2026 में अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। जिसके बाद न सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बल्कि टीम मैनेजमेंट और खासकर हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। CSK ने पिछले सीजन और इस सीजन में अब तक कुल 17 मैच खेले हैं। जिसमें टीम ने सिर्फ 4 मैच जीते हैं और 13 मैचों में हार का सामना किया है।

 

स्टीफन फ्लेमिंग को IPL का सबसे सफल और लंबे समय तक सेवा देने वाला कोच माना जाता है। जिनकी कोचिंग में CSK ने कई बार खिताब जीते लेकिन पिछले दो सीजन में टीम का प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा, जिसकी उम्मीद इस फ्रेंचाइजी से की जाती है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है क्या अब बदलाव का समय आ गया है?

 

यह भी पढ़ें: गुवाहाटी में राजस्थान ने मुंबई को किया धराशायी, दर्ज की लगातार तीसरी जीत

स्टीफन फ्लेमिंग का कार्यकाल

स्टीफन फ्लेमिंग ने IPL 2008 में CSK के लिए खेला था, जिसमें उन्होंने 10 मैचों में 196 रन बनाए थे। वह IPL 2009 से अब तक CSK के हेड कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। टीम के कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव हुए हैं लेकिन हेड कोच की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, फ्लेमिंग की लीडरशिप में CSK ने पांच IPL टाइटल और दो चैंपियंस लीग T20 टाइटल जीते हैं।

 

CSK कोचिंग स्टाफ

  • स्टीफन फ्लेमिंग: मुख्य कोच
  • माइकल हसी: बल्लेबाजी कोच
  • एरिक सिमंस: गेंदबाजी कोच
  • राजीव कुमार: सहायक बल्लेबाजी कोच
  • श्रीधरन श्रीराम: सहायक गेंदबाजी कोच
  • जेम्स फॉस्टर: फील्डिंग कोच

यह भी पढ़ें: कोलकाता बनाम पंजाब का मैच रद्द, बारिश ने डाली बाधा; दोनों टीमों को 1-1 अंक

फ्लेमिंग कहां चूक रहे हैं?

स्टीफन फ्लेमिंग और मैनेजमेंट का हमेशा से कोर टीम पर भरोसा करना उनकी ताकत रही है लेकिन यही ताकत अब कमजोरी बनती दिख रही है। 2026 की नीलामी के बाद भी टीम के पास वह 'एक्स-फैक्टर' नजर नहीं आ रहा जो कभी CSK की पहचान हुआ करता था। संजू सैमसन जैसे बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के बावजूद, फ्लेमिंग उनसे वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं निकाल पा रहे हैं जिसकी उम्मीद की जा रही थी। टीम का पावरप्ले में धीमा खेल और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी का बिखराव सीधे तौर पर कोचिंग स्टाफ की योजना पर सवाल उठाता है।

CSK के आने वाले मैच

  • 11 अप्रैल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 14 अप्रैल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 18 अप्रैल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद)
  • 23 अप्रैल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
  • 26 अप्रैल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • 2 मई 2026: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 5 मई 2026: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • 10 मई 2026: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 15 मई 2026: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (इकाना स्टेडियम, लखनऊ)
  • 18 मई 2026: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 21 मई 2026: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)