ईस्ट जोन के कप्तान और विकेटकीपर ईशान किशन अफगानिस्तान सीरीज से पहले शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। इससे पहले अभिमन्यु ईश्वरन और शिखर मोहन की दमदार पारियों के बाद ईशान किशन के शतक ने ईस्ट जोन का स्कोर और मजबूत कर दिया है।
आपको बता दें कि दिलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल 6 सितंबर से खेला जा रहा है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। फाइनल में ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा साउथ जोन की कमान संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Duleep Trophy: नजरें थीं वैभव पर, विराट की जगह आए इस खिलाड़ी ने मजमा लूट लिया
ईशान ने फर्स्ट क्लास में जड़ा 10वां शतक
फाइनल मुकाबले की पहली पारी में 76.1 ओवर पर श्रेयस गोपाल की गेंद पर ईशान किशन ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 122 गेंदों में 84.43 के स्ट्राइक रेट से यह शतक लगाया, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह ईशान किशन का 10वां शतक है।
यह भी पढ़ें: UP टी20 लीग: अभिनंदन सिंह या जीशान अंसारी, फाइनल में किसके सिर सजेगा पर्पल कैप?
आपको बता दें कि ईशान किशन का दलीप ट्रॉफी में यह सिर्फ दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने दो साल पहले अनंतपुर में इंडिया C की तरफ से खेलते हुए 111 रन बनाए थे। उनके बाकी सभी शतक झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में आए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ईशान किशन का हाईएस्ट स्कोर 273 रन है, जो उन्होंने 2016 में दिल्ली के खिलाफ बनाया था। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट 2023 में खेला था।
