IPL 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमें भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाईं। इस सीजन में कई बड़े भारतीय स्टार खिलाड़ी भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। इनमें मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। दोनों ही न तो अपनी कप्तानी से टीम को जीत दिला पाए और न ही बल्ले से कोई खास प्रदर्शन कर सके।

 

IPL 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस रही है। ये दोनों टीमें 26 मई को क्वालीफायर-1 में आमने-सामने भिड़ेंगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। ये दोनों टीमें 27 मई को एलिमिनेटर मैच खेलेंगी। इसके बाद 29 मई को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा और फिर 31 मई को IPL 2026 का फाइनल मुकाबला होगा।

 

यह भी पढ़ें: जिन्हें TTE ने ट्रेन से उतारा, उन्होंने पोल वॉल्ट में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

फ्लॉप साबित हुए ये 5 भारतीय खिलाड़ी

  • हार्दिक पांड्या: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस IPL 2026 में कुछ खास नहीं कर पाई। टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही। वहीं हार्दिक पांड्या का खुद का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 206 रन बनाए और गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए, सिर्फ 4 विकेट ही ले सके।
  • ऋषभ पंत: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स टीम इस सीजन भी कुछ खास नहीं कर पाई। टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 ही जीत सकी और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर रही। पंत का प्रदर्शन भी टीम के लिए ज्यादा मददगार नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में 28.36 के औसत से कुल 312 रन बनाए। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल रहा। उनका सबसे अच्छा स्कोर 68 रन का रहा, जिसमें वह 50 गेंदों पर नाबाद लौटे थे।
  • जसप्रीत बुमराह: IPL के इतिहास में यह पहली बार है जब जसप्रीत बुमराह ने किसी एक सीजन में 5 से कम विकेट लिए हैं। इससे पहले, IPL 2025 सीजन में उन्होंने 3 विकेट लिए थे। वहीं 2026 में वह 13 मैचों में केवल 4 विकेट ही ले पाए। नतीजतन, IPL में यह सीजन उनके लिए पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ।
  • सूर्यकुमार यादव: सूर्यकुमार यादव का IPL 2026 सीजन कुछ खास नहीं रहा और फ्लॉप ही माना गया। इस सीजन उन्होंने 13 मैच खेले और 20.76 के औसत से कुल 270 रन बनाए। इसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे। साथ ही वह 2 बार बिना खाता खोले यानी डक पर आउट भी हुए।
  • वरुण चक्रवर्ती: वरुण चक्रवर्ती अपनी गेंदबाजी से ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए। उन्होंने IPL 2026 में 11 मैच खेले, जिनमें उनकी इकॉनमी 8.78 रही और वह सिर्फ 11 विकेट ही ले सके। हालांकि दो मैचों में उन्होंने 3-3 विकेट जरूर झटके।