logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जिन्हें TTE ने ट्रेन से उतारा, उन्होंने पोल वॉल्ट में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने पोल वॉल्ट में नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। दोनों ने रांची में आयोजित सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कम्पटीशन में 5.45 मीटर की समान छलांग लगाई।

Dev Kumar Meena

देव कुमार मीणा (बाएं), Photo Credit: PTI, ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के पोल वॉल्ट खिलाड़ी देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने रविवार (24 मई) को सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कम्पटीशन में 5.45 मीटर की समान छलांग लगाकर नया नेशनल रिकॉर्ड कायम कर दिया। पिछला रिकॉर्ड (5.41 मीटर) कुलदीप कुमार के ही नाम था, जिन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर में बनाया था। रांची में आयोजित कम्पटीशन के तीसरे और आखिरी दिन देव और कुलदीप दोनों ने 5.45-5.45 मीटर की छलांग लगाई लेकिन काउंटबैक नियम के आधार पर देव ने गोल्ड मेडल जीता। कुलदीप को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

 

पोल वॉल्ट और हाई जम्प इवेंट्स में जब दो या दो से ज्यादा एथलीट समान ऊंचाई पार करते हैं, तो काउंटबैक नियम के आधार पर विजेता का फैसला होता है। इसमें कम्पटीशन के दौरान उस ऊंचाई को पार करने में सबसे कम प्रयास करने वाला खिलाड़ी विजेता माना जाता है। देव और कुलदीप दोनों ने भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा निर्धारित 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 5.25 मीटर का क्वालिफाइंग मार्क भी हासिल कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: बीच मैच में आया हार्ट अटैक, रणजी चैंपियन क्रिकेटर का निधन

ट्रेन से उतार दिए गए थे देव-कुलदीप

देव और कुलदीप इस साल की शुरुआत में अपने कोच घनश्याम के साथ ट्रेन से यात्रा कर रहे थे, तभी उन्हें पनवेल रेलवे स्टेशन पर TTE ने ट्रेन से उतार दिया। ऐसा इसलिए, क्योंकि देव और कुलदीप अपना खेल उपकरण 'पोल' लेकर सफर कर रहे थे। TTE का कहना था कि आप पोल के साथ यात्रा नहीं कर सकते। देव-कुलदीप ने समझाया भी कि पोल उनके खेल के लिए जरूरी उपरकरण है। इसके बावजूद TTE ने उनसे जुर्माना वसूला और फिर ट्रेन में बैठने की इजाजत दी।

 

यह भी पढ़ें: BCCI से है बैन खतरा, फिर भी नखरा कर रहे हैं विदेशी खिलाड़ी, भड़के PBKS के मालिक

लॉन्ग जम्प में मुरली श्रीशंकर ने जीता गोल्ड

लॉन्ग जम्प में मुरली श्रीशंकर ने 8.08 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालिफाइंग लेवल 8.05 मीटर से बेहतर प्रदर्शन किया। मेंस हाई जम्प में महाराष्ट्र के सर्वेश अनिल कुशारे का दबदबा रहा। उनकी 2.28 मीटर की छलांग ने उन्हें गोल्ड मेडल दिलाया, जो कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालिफाइंग मार्क 2.22 मीटर से बेहतर रही। कुशारे ने तेजस्विन शंकर द्वारा बनाए गए मीट रिकॉर्ड की बराबरी भी की। उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड 2.29 मीटर को बेहतर करने के लिए 2.30 मीटर की छलांग लगाने का प्रयास किया लेकिन उनके तीनों प्रयास असफल रहे। सिल्वर मेडल जीतने वाले आदर्श राम (2.22 मीटर) ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स का क्वालिफाइंग मार्क हासिल किया।

Related Topic:#Athletics

और पढ़ें