भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (11 जुलाई) खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इंग्लैंड ने जीत की हैट्रिक लगाकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब उसकी निगाहें 4-0 से सीरीज अपने नाम करने पर है। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम एक और शर्मनाक हार से बचना चाहेगी। भारतीय टीम भले ही सीरीज हार चुकी है लेकिन वह आखिरी मुकाबला जीत सम्मान बचाने के लिए उतरेगी। आइए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

IND vs ENG 5th T20 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच साउथैम्पटन में खेला जाएगा।

IND vs ENG 5th T20 मैच कब से शुरू होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पांचवां टी20 मैच भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा।

 

यह भी पढ़ें: नेपाल में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? टीम इंडिया का दौरा कन्फर्म... ये है शेड्यूल

IND vs ENG 5th T20 मैच टीवी पर कहां दिखेगा?

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। पांचवें टी20 मैच का टीवी पर लुत्फ उठाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs ENG 5th T20 मैच मोबाइल पर कैसे देखें? 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच का मोबाइल पर सोनी लिव या जियोस्टार ऐप्प पर लुत्फ उठाया जा सकता है। सोनी लिव और जियोहॉटस्टार के वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में स्पेन, इस खिलाड़ी ने फिर किया कमाल

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत -  वैभव सूर्यवंशी , अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

 

इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग