logo

मूड

ट्रेंडिंग:

FIFA WC: बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में स्पेन, इस खिलाड़ी ने फिर किया कमाल

स्पेन ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 2010 की चैंपियन टीम ने बेल्जियम को 2-1 से मात दी। सबस्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर उतरे मिकेल मेरिनो ने निर्णायक गोल दागा।

Spain vs Belgium FIFA World Cup

बेल्जियम के खिलाफ पहला गोल दागने के बाद जश्न मनाते स्पेन के खिलाड़ी, Photo Credit: FIFA World Cup/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मिकेल मेरिनो ने लगातार दूसरे मैच में कमाल दिखाया और मैदान पर उतरने के बाद अपने दूसरे मिनट में ही निर्णायक गोल दागा। मेरिनो 86वें मिनट में मैदान पर आए और उन्होंने 88वें मिनट में बेल्जियम के बैकअप गोलकीपर सेने लैमेंस की गलती का फायदा उठाकर गोल कर दिया। उन्होंने बॉक्स में घुसकर तब गोल दागा, जब बेल्जियम के गोलकीपर पाउ कुबार्सी के लंबे शॉट पर रिबाउंड को नहीं रोक पाए थे। 

 

मेरिनो ने लगातार दूसरे मैच में सबस्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में उतरकर निर्णायक गोल किया। उन्होंने पिछले मैच में स्पेन की पुर्तगाल पर 1-0 की जीत में इंजरी टाइम के शुरुआती समय में सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर आने के 4 मिनट बाद ही गोल कर दिया था। मेरिनो ने अपने पहले वर्ल्ड कप में दो गोल किए हैं और ये दोनों ही ऐतिहासिक हैं। स्पेन सेमीफाइनल में टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार फ्रांस का सामना करेगा।

 

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजों की नाकामी या श्रेयस की कप्तानी, किस वजह से हार रही है टीम इंडिया?

टूर्नामेंट में स्पेन के खिलाफ पहला गोल 

बेल्जियम ने अंतिम मिनटों में बराबरी का गोल करने के लिए भरपूर प्रयास किया लेकिन आयमेरिक लापोर्टे ने सबसे अच्छे मौके पर शॉट बाहर मार दिया। स्पेन के लिए फैबियान रुइज ने 30वें मिनट में गोल किया। बेल्जियम के फॉरवर्ड चार्ल्स डी केटेलेरे ने 41वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। स्पेन के खिलाफ टूर्नामेंट यह पहला गोल रहा। इस तरह से उसके गोलकीपर उनाई सिमोन का गोल नहीं खाने का पिछले वर्ल्ड कप से शुरू हुआ रिकॉर्ड 650 मिनट पर थम गया। 

 

स्पेन मार्च 2023 से लगातार 37 मैचों में अजेय रहा है।  वह 2010 में खिताब जीतने के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। बेल्जियम का सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 18 मैचों में अजेय रहने का सिलसिला समाप्त हो गया है। स्पेन और फ्रांस के बीच मंगलवार को टेक्सास के अर्लिंग्टन में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। इस साल के वर्ल्ड कप में दोनों में से कोई भी टीम हारी नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: 'हमेशा संजू ही क्यों...' टीम इंडिया के दिग्गज का यह बयान गंभीर को चुभ जाएगी!

रोते हुए मैदान से बाहर गए कर्टोइस

बेल्जियम के लंबे समय से गोलकीपर रहे थिबाउट कर्टोइस जांघ में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे, जिससे लैमेंस को 71वें मिनट में मैदान पर उतरना पड़ा। कर्टोइस ने चार बचाव किए, लेकिन दूसरे हाफ में एक लंबी किक के बाद वह मैदान पर गिर पड़े। उन्हें मैदान पर ही उपचार दिया गया लेकिन कुछ ही देर बाद जब कोच रूडी गार्सिया ने उन्हें वापस बुलाया तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए।


और पढ़ें