जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-6 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें 1 फरवरी को बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले पर पाक फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि भारत सुपर-6 के पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में है। वहीं पाकिस्तानी टीम के लिए यह वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मैच है।

ग्रुप-2 का क्या है समीकरण?

सुपर-6 के ग्रुप-2 में  इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे है। इस ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी, जिसके लिए इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान के बीच रेस लगी हुई है। बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के पास कोई मौका नहीं है। इस ग्रुप में फिलहाल इंग्लैंड सबसे मजबूत स्थिति में है। उसने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे को मात दी थी, जिससे उसके पॉइंट्स और नेट रन रेट सुपर-6 में भी कैरी फॉरवर्ड हुए।

 

इंग्लिश टीम सुपर-6 में बांग्लादेश को हराकर 6 पॉइंट्स तक पहुंच गई है। उसका आखिरी मुकाबला शुक्रवार को न्यूजीलैंड से है, जो बेहद कमजोर नजर आ रही है। ऐसे में इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है। अब बची एक जगह के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी।

 

यह भी पढ़ें: U19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से नहीं पाकिस्तान से क्यों खेलेगी टीम इंडिया? समझिए

भारत-पाकिस्तान में किसकी स्थिति मजबूत?

टीम इंडिया के पास 6 पॉइंट्स हैं और उसका नेट रन रेट 3.337 है। पाकिस्तान की बात करें तो उसके पास 4 ही पॉइंट्स हैं और उसका नेट रन रेट 1.484 है। इस लिहाज से भारत बेहद मजबूत स्थिति में है और वह 1 फरवरी को पाकिस्तानी टीम को धूल चटाकर धमाकेदार अंदाज में सेमीफाइनल एंट्री लेना चाहेगा। हालांकि उसे पाक टीम से सावधान रहना होगा, क्योंकि उसके पास भी बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने का है।

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में मिली पहली जीत, विशाखापट्टनम में 50 रन से हारा भारत

पाकिस्तान के पास कैसे है मौका?

अगर पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करती है और 300 रन बनाती है तो उसे 85 रन से जीत हासिल करनी होगी। वहीं पहले गेंदबाजी करने पर वह भारत को 200 रन पर रोक देती है तो उसे 31.5 ओवर में टारगेट चेज करना होगा। अगर टीम इंडिया ने 251 रन का टारगेट सेट किया तो पाकिस्तान को 33.2 ओवर में हासिल करना होगा, तभी उसके लिए बात बनेगी।

भारत-पाक दोनों सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकते?

 

दोनों टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। अगर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को बड़ी हार थमाती है और पाकिस्तानी टीम भोरत को शिकस्त देती है तो 3 टीमें 6-6 पॉइंट्स पर रहेंगी। इस स्थिति में नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।