ACC विमेंस टी20 एशिया कप में 2026 में आज (30) भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम का पहला मैच थाईलैंड से है। थाईलैंड ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग को 6 रन से शिकस्त दी थी। हालांकि भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद आसान रहने वाला है। ICC टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया तीसरे नंबर पर विराजमान है, जबकि थाईलैंड 12वें नंबर पर है। 

 

भारतीय टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। हरमनप्रीत की टीम इस निराशा को पीछे छोड़ एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। इसके बाद एशियन गेम्स में उसे अपने गोल्ड का बचाव करना है। आइए भारत बनाम थाईलैंड मुकाबले की सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: घर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन... जो रूट ने तोड़ा रिकी पोटिंग का महारिकॉर्ड

भारत बनाम थाईलैंड मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और थाईलैंड के बीच खेला जाने वाला विमेंस एशिया कप का तीसरा मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा।

भारत बनाम थाईलैंड मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और थाईलैंड के बीच विमेंस एशिया कप का मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

भारत बनाम थाईलैंड मैच टीवी पर कहां दिखेगा?

भारत-थाईलैंड मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत बनाम थाईलैंड मैच मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत-थाईलैंड मुकाबले का मोबाइल पर लुत्फ उठाने के लिए सोनी लिव ऐप्प पर जाना होगा। सोनी लिव ऐप्प और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध है।

 

यह भी पढ़ें: 'वह भ्रष्ट नहीं है... खुलकर बोलो' इमरान खान के समर्थन में उतरे पूर्व पाक खिलाड़ी

 

भारत का  स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतिका रावल, राधा यादव, गुलालन कमालिनी, प्रेमा रावत


थाईलैंड का स्क्वॉड: नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), नन्नाफत चैहान, नत्थाकान चंथाम, सुनिदा चतुरोंग्रत्ताना, चायनिसा फेंगपाएन, नाओमी हैमिल्टन, ओनिचा कमचोम्फू, नन्नापत कोंचारोनकाई (विकेटकीपर), सुलेपॉर्न लाओमी, फन्निता माया, थिपत्चा पुथावोंग, थानरादा सीसावन, चनिदा सुत्थिरुआंग, अफिसारा सुवानचोनरथी, कोरानित सुवानचोनरथी