logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वह भ्रष्ट नहीं है... खुलकर बोलो' इमरान खान के समर्थन में उतरे पूर्व पाक खिलाड़ी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान जेल में बंद हैं। उनकी सेहत को लेकर पूर्व क्रिकेटर्स चिंतित है। पूर्व पाक खिलाड़ियों ने भी इमरान के लिए आवाज बुलंद की है।

Moin Khan Imran Khan

मोईन खान और इमरान खान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान की सेहत को लेकर दुनियाभर के क्रिकेटर्स आवाज उठा रहे हैं। अदियाला जेल में बंद इमरान को बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स भी आगे आ रहे हैं। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने इमरान को ईमानदार बताते हुए कहा कि उन्हें जेल से बाहर निकालना चाहिए। वहीं मोईन खान ने पाक सरकार से अपील की है कि इमरान को कम से कम अच्छा इलाज दिया जाए।

इमरान को याद कर रोने लगे मियांदाद

जावेद मियांदाद ने एक इंटरव्यू में रोते हुए कहा कि वह इमरान को करीब से जानते हैं। इमरान भ्रष्ट नहीं हैं। मियांदाद ने कहा, 'वह बहुत ईमानदार इंसान है। मैं उसे बहुत करीब से जानता हूं। वह ऐसा इंसान नहीं है जो भ्रष्ट कामों में शामिल हो, वरना वह बहुत कुछ कर सकता था।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप उसे जेल से बाहर निकाल देंगे तो क्या हो जाएगा? क्या वह किसी को खा जाएगा? वह भी किसी का बेटा है। मैं हमेशा यही सोचता रहता हूं कि वह जेल में क्या कर रहा होगा।'

 

यह भी पढ़ें: BCCI के ODI वर्ल्ड कप प्लान में तिलक वर्मा की एंट्री, श्रेयस अय्यर का क्या होगा?

मोईन बोले - इमरान के समर्थन में आवाज उठाएं 

इमरान भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद 2023 से जेल में बंद हैं। उन्हें हाल ही में इलाज के लिए इस्लामाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया था। कुछ दिन बाद उन्हें फिर से वापस जेल भेज दिया गया। इमरान की सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। उनके साथ 1992 वर्ल्ड कप जीतने वाले मोईन खान ने साथी क्रिकेटर्स से खुलकर उनका समर्थन करने की अपील की है। 

 

यह भी पढ़ें: घर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन... जो रूट ने तोड़ा रिकी पोटिंग का मारिकॉर्ड

 

मोईन ने एक वीडियो शेयर कर कहा, 'मैं बाकी क्रिकेटर्स से भी आग्रह करता हूं कि वे अपनी बात रखें और उनके समर्थन में आवाज उठाएं। पाकिस्तान क्रिकेट में इमरान खान का बहुत बड़ा योगदान रहा है और हम में से जिन लोगों ने उनके साथ खेला, उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है।'

मोईन ने अपने वीडियो में आगे कहा, 'हमारे कप्तान इमरान खान जैसा कि आप सब जानते हैं, इस समय अदियाला जेल में हैं और उनकी स्थिति काफी खराब है। मैं एक बार फिर अधिकारियों, पाकिस्तान सरकार और अदियाला जेल को चलाने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि उन्हें सही इलाज दिया जाए।'


और पढ़ें