इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का छठा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में KKR ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां कोलकाता के पिछले मैच के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को कैमरन ग्रीन को गेंदबाजी करने की अनुमति न देने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था, वहीं यह उम्मीद की जा रही थी कि इस बार उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। KKR टीम ने अपनी बिना किसी बदलाव वाली प्लेइंग 11 पर भरोसा दिखाया है।
आपको बता दें कि KKR और SRH, दोनों ही अपनी-अपनी पहली मैचों में हार का सामना कर चुकी हैं। इसलिए, दोनों टीमें इस मैच को जीतने के एकमात्र इरादे के साथ मैदान पर उतर रही हैं। इस मैच में जो टीम जीतेगी, उसे IPL 2026 के अपने पहले दो पॉइंट्स मिलेंगे और इस तरह पॉइंट्स टेबल पर उसका खाता खुल जाएगा।
यह भी पढ़ें: RCB के गेंदबाज ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा, क्या है पूरा मामला?
रहाणे का कैमरन ग्रीन पर बयान
अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कैमरन ग्रीन पर कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है लेकिन पिछले मैच से हमें काफी पॉजिटिव चीजें मिलीं, खासकर बल्लेबाजी यूनिट ने बहुत अच्छा किया। जहां तक कैमरून ग्रीन की बात है, वह अपनी रिकवरी के लिए जो भी जरूरी है सब कर रहे हैं। फिजियो और ट्रेनर उनका ध्यान रख रहे हैं। बहुत जल्द आप उन्हें गेंदबाजी करते देखेंगे। हम आज वही टीम लेकर उतर रहे हैं।'
क्या है कैमरन ग्रीन विवाद?
दरअसल, अपनी वर्कलोड मैनेजमेंट पॉलिसी के तहत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को IPL 2026 सीजन के शुरुआती मैचों में खेलने की इजाजत नहीं दी है। जिनमें कैमरन ग्रीन भी शामिल हैं। हालांकि KKR ने अपने पहले मैच के लिए ग्रीन को अपनी प्लेइंग 11 में शामिल किया था लेकिन उन्होंने उनका इस्तेमाल सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर किया और उनसे गेंदबाजी नहीं करवाई।
यह भी पढ़ें: टीनएजर मचाएंगे IPL 2026 में तहलका, ये युवा खिलाड़ी बन सकते हैं गेमचेंजर
इसके बाद, मैच के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन के दौरान जब कप्तान अजिंक्य रहाणे से इस फैसले के पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने बस इतना जवाब दिया, 'आपको इसका जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से ही पूछना होगा।' इस बीच, कई क्रिकेट जानकारों का मानना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए कोलकाता को प्लेइंग 11 में कैमरन ग्रीन की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका देने पर विचार करना चाहिए।
KKR vs SRH प्लेइंग 11
- कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल। - सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन।
