जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इंग्लैंड के कप्तान रूट घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान 24 रन बनाए और घर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पोटिंग को पीछे छोड़ दिया।
पोटिंग ने 154 पारियों में 7578 रन बनाए थे। वहीं रूट के नाम 156 पारियों में 7594 रन हो गए हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने घरेलू टेस्ट की 153 पारियों में 7216 रन बनाए। इसके बाद माहेला जयवर्धने और जैक कैलिस का नंबर है।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेल पाएंगी अनाया बांगर? जानें ICC का नियम
घर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन
- जो रूट - 7594 रन (156 पारियां, औसत - 53.85)
- रिकी पोंटिंग - 7578 रन (154 पारियां, औसत - 56.97)
- सचिन तेंदुलकर - 7216 रन (153 पारियां, औसत - 52.67)
- माहेला जयवर्धने - 7167 रन (129 पारियां, औसत - 59.72)
- जैक कैलिस - 7035 रन (143 पारियां, औसत - 49.19)
यह भी पढ़ें: ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले भारतीय बने
रूट की कप्तानी में सीरीज जीत की दहलीज पर इंग्लैंड
बेन स्टोक्स के संन्यास लेने के बाद जो रूट को फिर से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम सीरीज जीतने की दहलीज पर खड़ी है। इंग्लिश टीम ने पहला टेस्ट पारी और 103 रन से जीता था। अब वह लॉर्ड्स में 357 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है।
लॉर्ड्स टेस्ट में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे। इसके बाद उसने पाकिस्तान की पहली पारी 110 पर समेट दी। 190 रन की भारी भरकम बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं। मुकाबले में अभी दो दिन का खेल बचा है और मेजबान टीम सीरीज पर कब्जा जमाने से कुछ ही कदम दूर है।
