logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने 'ग्रैंड चेस टूर' जीतकर इतिहास रच दिया है। ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं।

Grandmaster Praggnanandhaa

ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद। Photo Credit- @rpraggnachess

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने 'ग्रैंड चेस टूर' जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अमेरिका के सेंट लुइस में खेले गए फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली। प्रज्ञानंद ने फाइनल मुकाबले की शुरुआत कारुआना से छह अंक पीछे रहकर की लेकिन दोनों रैपिड गेम जीतकर उन्होंने बढ़त हासिल कर ली।

 

इसके बाद प्रज्ञानंद ने चारों ब्लिट्ज गेम में अपनी पकड़ बनाए रखी। आखिरकार उन्होंने 15-13 से जीत हासिल करके खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबला जीतने के बाद उन्हें 2 लाख डॉलर का पुरस्कार और ट्रॉफी जीती है। 

 

यह भी पढ़ें: अनाया बांगर के क्रिकेट खेलने पर क्यों भड़कीं मारिजान कैप?

ग्रैंड चेस टूर में अपनी जगह पक्की की

जीत के साथ ही प्रज्ञानंद ने अगले साल होने वाले ग्रैंड चेस टूर में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। इसके अलावा तीसरे स्थान के मैच में वेस्ली सो ने भी विंसेंट कीमर के खिलाफ जोरदार वापसी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच रैपिड गेम बराबरी पर रहने के बाद, वेस्ली सो ने चारों ब्लिट्ज गेम जीतकर 18-12 से जीत दर्ज की। 

 

यह भी पढ़ें: क्या हुआ जब डॉन ब्रैडमैन से मिले थे मेजर ध्यानचंद, यह किस्सा जानते हैं आप?

नितिन नारंग ने जताई खुशी

ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद को मिली इस जीत के बाद अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के अध्यक्ष नितिन नारंग ने खुशी जाहिर की है। नारंग ने ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर प्रज्ञानंद को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रज्ञानंद ने फैबियानो कारुआना को 15-13 से टाइटल जीतकर अपने लड़ने के जज्बे और धैर्य का परिचय दिया है।

 

 

 

 

नितिन नारंग ने कहा कि ग्लोबल चेस के इतिहास में एक और भारतीय नाम दर्ज हो गया है।


और पढ़ें