FIFA वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मेसी के दो बेहतरीन असिस्ट ने न केवल अर्जेंटीना को फाइनल में एंट्री दिलाई, बल्कि उन्हें गोल्डन बूट की रेस में टॉप पर पहुंचा दिया है। मेसी अब किलियन एमबापे से आगे निकल गए हैं। इस वर्ल्ड कप में दोनों के नाम 8-8 गोल हैं लेकिन 4 असिस्ट के साथ मेसी ने एमबापे को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 3 असिस्ट किए हैं।

 

अर्जेंटीना का खिताबी मुकाबले में स्पेन से सामना होगा। मेसी के पास लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा गोल्डन बूट जीतने का सुनहरा मौका है। एमबापे गोल्डन बूट की रेस से पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं। उनकी टीम फ्रांस शनिवार को तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस मुकाबले में एमबापे गोल करते हैं तो वह मेसी को पछाड़ देंगे। हालांकि एक दिन बाद अर्जेंटीना के दिग्गज के पास उनसे आगे निकलने का मौका रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप: मेसी का जलवा जारी, इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

मेसी ने सेमीफाइनल में पलटी बाजी

इंग्लैंड ने 55वें मिनट में एंथोनी गोर्डन के गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद उसने डिफेंसिव खेलना शुरू किया। इंग्लैंड की टीम अर्जेंटीना को बराबरी के गोल से दूर रखने में काफी हद तक सफल भी रही लेकिन मेसी ने आखिरी लम्हों में बाजी पलट दी। मेसी ने 85वें मिनट में एंजो फर्नांडीज को शानदार पास दिया, जिसे उन्होंने गोल में तब्दील कर अर्जेंटीना को बराबरी दिलाई।

 

इसके बाद इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी के क्रॉस पर लौटेरो मार्टिनेज ने हेडर से गोल दाग अर्जेंटीना की जीत सुनिश्चित कर दी। अर्जेंटीना अब ब्राजील के बाद लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनने की दहलीज पर खड़ा है। ब्राजील ने 1958 और 1962 में लगातार दो वर्ल्ड कप जीते थे।

 

यह भी पढ़ें: 'हॉकी इंडिया की भी जांच हो...' असुंता लाकड़ा ने महिला आयोग को लिखा लेटर

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

प्लेयर देश गोल असिस्ट
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना 8 4
किलियन एमबापे फ्रांस 8 3
एर्लिंग हालेंड नॉर्वे 7 0
जूड बेलिंघम इंग्लैंड 6 1
हैरी केन इंग्लैंड 6 1