मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के प्रशंसकों को जिस मुकाबले का इंतजार रहता है, वह आ गया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मैच रविवार रात को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच वानखेड़े स्टेडियम में हो और पूरे देश में शोर न मचे, ऐसा हो नहीं सकता है। दोनों टीमें तीन दिन पहले गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स से बुरी तरह हारकर आई हैं। अब दोनों ही टीमों को जीत चाहिए। 

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत धीमी की है। 3 मैचों में उन्हें सिर्फ एक जीत मिली है। उनकी गेंदबाजी सबसे बुरे दौर में है। गेंदबाजों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। पूरे मैच में सिर्फ 10 विकेट, गेंदबाज ले पाए हैं, खूब रन दे रहे हैं। गेंदबाजी का सारा बोझ, जसप्रीत बुमराह पर है। 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का खास रिकॉर्ड, IPL में जड़ा 50वां अर्धशतक

मुंबई इंडियंस को क्या हुआ?

मुंबई इंडियंस में एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, जो सफल रहे हैं। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बड़े नाम हैं, लेकिन टीम में नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की तगड़ी कमी महसूस हो रही है, जो धड़ाधड़ रन बना सकें। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का क्या हाल है?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दो मैच जीते थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स से हार गए। फिर भी उनकी बल्लेबाजी कमाल की है। जब पिच पर विराट हैं तो सामने वाली टीम का आत्मविश्वास हिलना तय है। 11वें ओवर में 6 विकेट गिरने के बावजूद टीम 200 रन के पार पहुंच गए। जोश हेजलवुड भी वापसी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'कप्तान बनकर टेस्ट में वापस लौटो', विराट कोहली को किसने दी नसीहत?

प्लेइंग 11 क्या हो सकती है?

  • मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट या कॉर्बिन बोश और जसप्रीत बुमराह 
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमेरियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह या मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

कौन किस पर भारी है?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं। MI ने कुल 19 और RCB ने कुल 15 मैच जीते हैं। बीते 5 मैच में RCB ने 3 और मुंबई ने 2 मैच जीते हैं।

पिच का हाल क्या है?

वानखेड़े की पिच रात के मैच में पहले गेंदबाजी के लिए बेहतर रही है। ओस का फैक्टर चेज करने वाली टीम को फायदा दे सकता है। मौसम साफ रहने वाला है और रात में तापमान हाई 20 डिग्री के आसपास रहेगा। यह मैच दोनों टीमों के जरूरी है। मुंबई इंडियंस घरेलू मैदान पर कमाल कर सकती है। RCB बेहतर फॉर्म है, मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की महानता में रोड़ा बना यह पाकिस्तानी, अब लिया क्रिकेट के संन्यास

कहां फ्री में देखें मुकाबला?

जियो हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप जियो हॉटस्टार वाले सस्ते डेटा प्लान से रिचार्ज करके इसे देख सकते हैं। अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। आप अपनी पसंद की भाषा जैसे हिंदी, भोजपुरी, गुजराती या हरयाणवी में कमेंट्री सुन सकते हैं।