भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं। चोट के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए यह खबर भारतीय टीम के लिए झटके की तरह है। ईशान किशन का चोटिल होना वैभव सूर्यवंशी के लिए एक मौके की तरह हो सकता है। अगर भारतीय टीम उनकी जगह पर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ही खिलाना चाहेगी तो वैभव सूर्यवंशी ही एकमात्र विकल्प होंगे। इन दिनों वैसे भी उनको न खिलाए जाने को लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं।

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बताया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले गए पहले टी20 मैच में ईसान किशान के दाहिने पैर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव हो गया है। BCCI ने बताया है कि मेडिकल टीम ईशान किशन की निगरानी कर रही है। माना जा रहा है कि यह गंभीर चोट नहीं है और जल्द ही ईशान किशन फिट होकर वापसी भी कर लेंगे।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया को मिला तुरुप का इक्का, नमन धीर इतने खास क्यों हैं?

 

ईशान किशन का हालिया प्रदर्शन    

ईशान किशन ने हाल के कुछ मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है लेकिन उनकी छोटी-छोटी पारियां भी काफी उपयोगी साबित हुई हैं। एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली थी और जीत के सूत्रधार बने थे। वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले मैच में 37, दूसरे मैच में 43, तीसरे में 37, चौथे में 6 और पांचवे में कुल 30 रन बनाने वाले ईशान किशन छोटी लेकिन तेज पारियां खेलते आ रहे हैं।

बता दें कि संजू सैमसन के टीम में होने के चलते ईशान किशन स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं और संजू सैमसन कीपिंग करते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ईशान किशन सिर्फ 1 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। ईशान किशन फिलहाल टी20 के नंबर वन बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम के ही अभिषेक शर्मा नंबर 2, कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर 4 और तिलक वर्मा ICC T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 10 पर हैं।  

 

यह भी पढ़ें: हैरी ब्रूक ने तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड, 114 गेंद में ठोका दोहरा शतक

 

अब वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

ईशान किशन के बाहर होने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि अब वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। हालांकि, हाल ही में कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि भारतीय टीम के ओपनर रन बना रहे हैं तो अभी वैभव को इंतजार करना होगा। दरअसल, वैभव सूर्यवंशी शुरुआत से ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। मौजूदा वक्त में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हैं। ऐसे में यह भी देखना होगा कि अगर वैभव सूर्यवंशी आते भी हैं तो वह कहां खेलेंगे। यह भी हो सकता है कि भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी की जगह शिवम दुबे को शामिल कर ले और एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की जगह पर बोलिंग ऑलराउंडर को मौका दे दे।

 

बता दें कि वैभव सू्र्यवंशी काफी समय से भारतीय टीम के साथ हैं लेकिन उन्हें ज्यादातर मौके नहीं मिले हैं। वह कुछ दिन पहले ही एशियन गेम्स में खेलते नजर आए थे। तब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 38 रन और फिर पाकिस्तान के खिलाफ 15 रन बनाए थे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम में मौजूद थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला था।