भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर की भूमिका अब एक स्पिनर यानी प्रज्ञान ओझा को मिल गई है। अब तक तेज गेंदबाज अजित अगरकर यह जिम्मेदारी निभा रहे थे। प्रज्ञान ओझा के साथ-साथ पूर्व स्पिन गेंदबाज रमेश पवार को भी सेलेक्शन कमेटी का सदस्य बनाया गया है। हाल ही में अजित अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रज्ञान ओझा ही कार्यकारी चीफ सेलेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। अब उन्हें पूर्णकालिक तौर पर यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की क्रिकेट अडवाइजरी कमेटी के सदस्यों अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने सेलेक्टर के चयन के लिए यह प्रक्रिया करवाई। इसी कमेटी ने BCCI मुख्यालय में सेलेक्टर पद के लिए आए आवदनों की स्क्रीनिंग की और इंटरव्यू भी लिए। इसके बाद कमेटी ने रमेश पवार का नाम तय किया। रमेश पवार ने भारत के लिए कुल 2 टेस्ट मैच और 31 वनडे खेले हैं। इसके बाद से ही वह कोचिंग का काम करते रहे हैं। उन्होंने भारतीय महिला टीम के हेड होच होने के साथ-साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बोलिंग कोच भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं चिन्मय सुतार, जिन्होंने रणजी में मारे 400 रन? पिता सचिन के साथ खेले
सेलेक्शन कमेटी में कौन-कौन शामिल है?
भारतीय पुरुष टीम के लिए बनाई गई सेलेक्शन कमेटी में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच प्रज्ञान ओझा ने खेले हैं। इसी के आधार पर उन्हें चीफ सेलेक्टर बनाया गया है। इस टीम में प्रज्ञान ओझा और रमेश पवार के अलावा शिव सुंदर दास, आर पी सिंह और अजय रात्रा शामिल हैं।
BCCI ने इस नई नियुक्ति के साथ ही पूर्व चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया है। BCCI ने अजित अगरकर की तारीफ की है कि उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने 3 ICC ट्रॉफी, दो एशिया कप और एशियन गेम्स में लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीते।
यह भी पढ़ें: महेला जयवर्धने के बाद कौन बन सकता है मुंबई इंडियंस का कोच, रेस में कौन-कौन है?
कैसा रहा प्रज्ञान ओझा का करियर?
साल 2008 से 2013 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं और इन मैचों में 11 विकेट लिए हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 7 बार 5 विकेट और 1 बार 10 विकेट लेने का भी कारनामा किया है। प्रज्ञान ओझा ने कुल 18 वनडे मैच खेलकर 21 विकेट लिए। इतना ही नहीं, प्रज्ञान ओझा ने कुल 6 टी20 मैचों में 10 विकेट भी लिए हैं।
