टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पंत विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान यह कीर्तिमान बनाया। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने विदेश में 32.84 की औसत से 2491 रन बनाए थे। पंत के नाम 2533 रन हो गए हैं।

विदेश में जड़ चुके हैं 6 शतक

ऋषभ पंत ने विदेश में 6 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। यहां भी वह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं। उन्होंने विदेशी जमीन पर अब तक 36 टेस्ट खेले हैं और 42.21 की औसत से बल्लेबाजी की है। वहीं घर में पंत ने 16 टेस्ट मैचों में 49.62 की औसत से 1191 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार को नहीं मिल रहा विकेट... UP टी20 लीग में छाए अभिनंदन सिंह

भारत के लिए विदेश में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन

  • ऋषभ पंत - 2501 रन
  • महेंद्र सिंह धोनी - 2496 रन
  • फारुख इंजीनियर - 1209 रन
  • सैयद किरमानी - 1109 रन
  • किरण मोरे - 901 रन 

यह भी पढ़ें: महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का टूटा सपना, ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ पर रोका

चोट से वापसी के बाद ठोकी फिफ्टी

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन (23 अगस्त) पंत कलाई पर गेंद लगने से रिटायर हर्ट हो गए थे। उस समय वह 3 रन पर खेल रहे थे। आज सारांश जैन के आउट होने के बाद वह क्रीज पर उतरे। उन्होंने 3 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और अर्धशतक पूरा किया। लंच तक पंत 88 गेंद में 63 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े हैं।

 

ध्रुव जुरेल 107 गेंद में 59 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 419 रन है। दूसरे सेशन में पंत और जुरेल की निगाहें तेजी से बल्लेबाजी कर टीम को 550 के पार पहुंचाने पर होंगी। वे अपनी-अपनी सेंचुरी भी पूरी करना चाहेंगे।