भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 3 स्थान के फायदे से करियर बेस्ट चौथे पायादन पर पहुंच गए हैं। श्रेयस ने लखनऊ में सीरीज के पहले मैच में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने 18 गेंद में 40 रन की पारी पारी खेली थी, जिससे हालिया रैंकिंग में उन्हें फायदा मिला है। 

 

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में 4 भारतीय शामिल हैं। ईशान किशन 904 अंक के साथ नंबर-1 की कुर्सी पर विराजमान हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा पर 13 अंक की बढ़त बना रखी है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान करियर के बेस्ट 883 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के कुसल मेंडिस (तीन स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर), वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड (13 स्थान के फायदे से संयुक्त 24वें) और संजू सैमसन (चार स्थान के फायदे से संयुक्त 27वें) को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: टूर्नामेंट खेलने जा रहे थे भारतीय पहलवान, US ने कहा - बेरोजगार हो, वीजा कैंसल

रोस्टन चेज ने गेंदबाजों की रैंकिंग में लगाई छलांग 

वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ICC टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 24 स्थान की छलांग लगाकर 23वां स्थान हासिल किया, जबकि टी20 ऑलराउंडरों की लिस्ट में वह दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के सलमान मिर्जा (9 स्थान ऊपर चढ़कर 14वें) और सईम अयूब (8 स्थान की छलांग लगाकर 54वें) ने भी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार किया। 

 

भारत के अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में नंबर-1 पर अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे और साइमन हार्मर पांच पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर हैं।

 

यह भी पढ़ें: ISL 2026-27: इंडियन सुपर लीग कैसे होता है? फॉर्मेट से लेकर हर डिटेल जानिए

मैट रैनशॉ बल्लेबाजी रैंकिंग में ऊपर चढ़े

डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत के बाद ICC की नवीनतम टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में उसके कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में किंग्समीड में साउथ अफ्रीका को 214 रन से हराया। शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज मैट रैनशॉ ने पहली पारी में 190 रन की शानदार पारी खेली और दूसरी पारी में भी 82 रन का योगदान दिया।

 

इस प्रदर्शन के दम पर बाएं हाथ का यह बल्लेबाज टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से 49वें स्थान पर पहुंच गया है। उनके साथी और पूर्व नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन भी चार पायदान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर आ गए हैं। साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम ने चार स्थान का सुधार करते हुए संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया।