ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-46 में आज (25 फरवरी) श्रीलंका का सामना न्यूजीलैंड से होना है। सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह बेहद अहम मैच है। न्यूजीलैंड का पहला सुपर-8 मुकाबला पाकिस्तान से था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया था। कीवी टीम के पास 1 पॉइंट है और उसे हर हाल में जीत की जरूरत है।

 

श्रीलंका का भी यही हाल है। उसे तीन जीत के बाद अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में जिम्बाब्वे के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला सुपर-8 मैच गंवा दिया, जिससे उसके ऊपर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर इस मुकाबले में टूर्नामेंट की सह-मेजबान टीम जीत हासिल नहीं कर पाती है तो उसके लिए अंतिम-4 के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026 में टीम इंडिया को बड़ा झटका, बीच टूर्नामेंट अचानक घर लौटे रिंकू सिंह

श्रीलंका जीता तो पाकिस्तान की चमकेगी किस्मत

पाकिस्तान के पास 1 पॉइंट है। उसका आखिरी सुपर-8 मुकाबला श्रीलंका से होना है। पाक टीम चाहेगी कि आज श्रीलंका जीत जाए, जिससे न्यूजीलैंड के पास 5 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका नहीं रहेगा। इसके बाद पाकिस्तानी टीम श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी लेकिन साथ ही उसे ये भी दुआ करनी होगी न्यूजीलैंड अपना आखिरी सुपर-8 मैच हार जाए। 

 

न्यूजीलैंड के जीतने पर पाकिस्तान की राहें और मुश्किल हो जाएंगी। इस सिनेरियो में पाक टीम को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत और आखिरी मैच में न्यूजीलैंड की हार ही सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है। श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत इसलिए, क्योंकि नेट रन रेट का पेंच फंस सकता है।

 

यह भी पढ़ें: डोपिंग टेस्ट से बचने के लिए भाग गई भारतीय खिलाड़ी, अब AIU ने लगाया 3 साल का बैन

कितने बजे से शुरू होगा SL vs NZ मैच?

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा।

टीवी पर कहां दिखेगा SL vs NZ मैच?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यानी टीवी पर इस मुकाबले को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

मोबाईल पर कैसे देखें SL vs NZ मैच?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर फ्री में इस मुकाबले को देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI: 

श्रीलंका - पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दसुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंता, दुष्मंता चमीरा, महीश थीक्षना, दिलशान मदुशंका

 

न्यूजीलैंड - टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन