भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच अगले महीने 3 यूथ ODI और 2 यूथ टेस्ट मैच खेले जाने हैं। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारत की यूथ वनडे टीम में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे चुने गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (27 अगस्त) को इस स्क्वॉड का ऐलान किया।
वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग को बतौर बल्लेबाज सेलेक्ट हुए हैं। वहीं राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। अंडर-19 वनडे टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को दी गई है, जबकि यशबर्धन चौहान उनके डिप्टी हैं। वहीं यूथ टेस्ट के लिए यशबर्धन को कप्तान बनाया गया है और उप-कप्तानी की जिम्मेदारी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार, चौथी पारी में क्या होगा टीम इंडिया का हाल?
DPL खेल रहे आर्यवीर
दाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यवीर हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में खेलते नजर आए थे। उन्होंने 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेल सुर्खियां बटोरी थीं। अन्यव पिछले महीने श्रीलंका दौरे के लिए भी भारतीय अंडर-19 टीम में चुने गए थे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूथ वनडे सीरीज 18 सितंबर से होगी। तीन मैचों की इस सीरीज के सभी मुकाबले राजकोट में खेले जाएंगे। पहला यूथ टेस्ट भी राजकोट में ही होगा, जबकि दूसरे यूथ टेस्ट की मेजबानी अहमदाबाद करेगा।
यह भी पढ़ें: न बैटिंग आती, न फील्डिंग... DPL में कैसे पहुंच गए देव चौधरी? DDCA ने बताया
भारत की यूथ वनडे टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल।
भारत की यूथ टेस्ट टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव।
सीरीज का शेड्यूल
- 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार) – पहला यूथ वनडे, राजकोट, सुबह 9 बजे से
- 21 सितंबर 2026 (सोमवार) – दूसरा यूथ वनडे, राजकोट, सुबह 9 बजे से
- 23 सितंबर 2026 (बुधवार) – तीसरा यूथ वनडे, राजकोट, सुबह 9 बजे से
- 27 से 30 सितंबर 2026 – पहला यूथ टेस्ट, राजकोट, सुबह 9:30 बजे से
- 5 से 8 अक्टूबर 2026 – दूसरा यूथ टेस्ट, अहमदाबाद बी ग्राउंड, सुबह 9:30 बजे से
