logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार, चौथी पारी में क्या होगा टीम इंडिया का हाल?

फॉलोऑन खेल रही श्रीलंकाई टीम की बढ़त 100 के पार पहुंच गई है। सोनल दिनुशा और केशरा नुवांथा खूंटा गाड़कर खेल रहे हैं। भारतीय टीम पांचवें दिन के पहले सेशन में कोई विकेट नहीं हासिल कर सकी है।

Sonal Dinusha IND vs SL 2nd Test

कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन शॉट खेलते सोनल दिनुशा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड पर खेले जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। फॉलओऑन खेल रही श्रीलंकाई टीम ने 100 रन की बढ़त पार कर ली है। सोनल दिनुशा और केशरा नुवांथा पांचवें दिन (27 अगस्त) भी खूंटा गाड़े हुए हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दिनुशा इस सीरीज का लगातार चौथा फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं। वहीं नुवांथा अपनी पहली टेस्ट फिफ्टी करीब हैं।

श्रीलंका की वापसी

भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित करने के बाद श्रीलंका को 290 पर समेट दिया। टीम इंडिया को 213 रन की बढ़त मिली। ऐसे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने जुझारूपन दिखाया लेकिन उसने चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले 218 के स्कोर 6 विकेट गंवा दिए। उसके पास सिर्फ 5 रन की ही बढ़त थी। यहां से दिनुशा और नुवांथा ने मोर्चा संभाला और चौथे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका कोई और झटका नहीं लगने दिया। दोनों ने लगभग 14.1 ओवर खेलकर निकाला।

 

यह भी पढ़ें: न बैटिंग आती, न फील्डिंग...  DPL में कैसे पहुंच गए देव चौधरी? DDCA ने बताया

 

भारतीय गेंदबाजों को उम्मीदें थीं कि वे पांचवें दिन इस जोड़ी को तोड़ श्रीलंका की दूसरी पारी जल्दी समेट देंगे लेकिन वे पहले सेशन के खेल में कोई विकेट नहीं ले सके हैं। 229/6 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाने उतरी श्रीलंका टीम 319/6 के स्कोर तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: पडिक्कल की ताकत क्या है, जो उन्हें नंबर-3 की रेस में सुदर्शन से आगे रखती है?

भारत को मिलेगी 2015 जैसी हार?

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2015 गॉल टेस्ट में श्रीलंका पर 192 रन की भारी भरकम बढ़त हासिल करने के बाद उसकी दूसरी पारी में 95 रन तक 5 विकेट झटक लिए थे। भारतीय टीम यह मुकाबला पारी के अंतर से जीतती दिख रही थी लेकिन दिनेशा चांडीमल (नाबाद 162) ने लाहिरू थिरिमाने (44) और जेहान मुबारक (49) के साथ मिलकर बाजी पलट दी।

 

इन तीनों की करिश्माई पारियों की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने 367 रन बना दिए और भारत के सामने 176 रन का टारगेट रखा। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया महज 112 पर ही सिमट गई और गॉल टेस्ट 63 रन से गंवा बैठी। टीम इंडिया को यह हार अभी भी याद होगी। ऐसे में शुभमन गिल एंड कंपनी हर हाल में कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को 200 के आस-पास का टारगेट सेट करने से रोकना चाहेगी।

Related Topic:#India vs Sri Lanka

और पढ़ें