राष्ट्रीय बाल भवन में गुरुवार को चेस प्लस (चैंपियनिंग एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स स्किल) पहल के अंर्तगत चेस टूर्नामेंट खेला गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) और नवोदय विद्यालय समिति (JNVs) की मिलकर रह रही हैं। आज खेले गए चेस टूर्नामेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल भवन में नवोदय विद्यालय और चेस फेडरेशन के साथ CHESS+ लॉन्च किया गया। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट दिल्ली-एनसीआर के 30 जवाहर नवोदय स्कूलों में स्ट्रक्चर्ड चेस कोचिंग, सर्टिफाइड मेंटर्स और प्रतिस्पर्धा लाएगा। जयंत चौधरी ने इस मौके पर कहा, 'भारत में इस समय कुल 99 ग्रैंडमास्टर हैं। अगला शायद आज किसी नवोदय स्कूल में हो!'

 

यह भी पढ़ें: मयंक चक्रवर्ती और प्रतीति बोरदोलोई ने जीता जूनियर एशियन चेस चैंपियनशिप का खिताब

 

भारत को मिल सकते हैं 200 ग्रैंडमास्टर

 

वहीं, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन नारंग ने कहा कि नवोदय स्कूल के इन्हीं क्लासरूम में कहीं न कहीं कोई ग्रैंडमास्टर हो सकता है जो भारत को 99 से 200 ग्रैंडमास्टर तक ले जा सकता है।

 

 

जयंत चौधरी ने टूर्नामेंट के बारे में क्या बताया?

 

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने नवोदय स्कूल के बच्चों द्वारा खेले जा रहे CHESS+ टूर्नामेंट को लेकर कहा, 'चार ग्रैंडमास्टर। सैकड़ों छात्र। एक यादगार दोपहर। ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन, अरविंद चिदंबरम, वैभव, अभिजीत कुंटे और नितिन नारंग का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमारे छात्रों को दिखाया कि खेल के प्रति समर्पण करीब से कैसा दिखता है।'

 

यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 का सपना टूटा

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि सभी 30 स्कूलों के लिए शतरंज खेलने का सामान सरकारी कंपनी विद्यांजलि के CSR के जरिए मुहैया करवाया जा रहा है। जयंत चौधरी ने कहा कि हर बच्चे को सोचने के लिए एक चेस बोर्ड मिलना चाहिए।

 

 

ऐसी शिक्षा जो किताबों से आगे जाए- नितिन नारंग

 

फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन नारंग ने कहा, 'CHESS+ असल में यही है, चेस को ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक ले जाना, उनके लिए दरवाजे खोलना और नए टैलेंट को अपना रास्ता खोजने का मौका देना। यह सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई शिक्षा नीति 2020 के विजन को भी जिंदा करता है। ऐसी शिक्षा जो किताबों से आगे जाए और हर बच्चे को यह पता लगाने में मदद करे कि वे असल में क्या बन सकते हैं।'

 

 

 

 

नितिन नारंग ने चेस प्लस टूर्नामेंट के इस सफर में भरोसा जताने और इसे धरातल पर उतारने के लिए धन्यवाद दिया।

 

क्या किया जा रहा है चेस प्लस?

 

बता दें कि केंद्र सरकार ने देश के युवाओं और अगली पीढ़ी में रणनीतिक चिंतन, तार्किक विश्लेषण, दूरदृष्टि, धैर्य, एकाग्रता और विवेकपूर्ण निर्णय क्षमता के विकास के लिए चेस प्लस टूर्नामेंट का आयोजन करवा रही है। सरकार 30 जवाहर नवोदय स्कूलों में एक पायलट प्रोग्राम के तहत यह टूर्नामेंट करवा रही है।