भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का आज जन्मदिन है। आज 4 सितंबर को वह अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर पूरी दुनिया से उनके लिए बधाई वाले संदेश आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स और अन्य लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की ओर से दी गई बधाई की हो रही है। युवराज सिंह अभिषेक शर्मा के मेंटर हैं और उन्होंने अभिषेक के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर कर बधाई दी है और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'सर अभिषेक, आज आपका जन्मदिन है। इससे ज्यादा शुभ दिन और क्या हो सकता है। आप जो इंसान बन गए हैं मैं उसे बहुत प्यार करता हूं, उससे बेहद खुशी होती है।' इसके आगे युवराज ने अभिषेक को अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखने वाला एक बेहतरीन लीडर बताया। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में जमीन के कागज अपडेट होंगे, मृतकों की जमाबंदी वारिसों के नाम होगी

 

अभिषेक को दी शुभकामनाएं

युवराज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अपनी गलतियों से हमेशा सीखने और हर बार पहले से ज्यादा मेहनत करने का आपका जज्बा काबिल-ए-तारीफ है। आपको रनों और टनों से भरे साल की शुभकामनाएं। हमेशा यूं ही आगे बढ़ते रहें।' लास्ट में युवराज ने अभिषेक के लिए लिखा ढेर सारा प्यार। 

कान पकड़कर उठक-बैठक

युवराज सिंह ने अभिषेक के जन्मदिन पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें अभिषेक शर्मा शुरुआत में कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक शर्मा को पहली ही गेंद में बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाना जाता है लेकिन वीडियो में उन्हें इसके लिए सजा मिलती हुई दिखाई दे रही है। युवराज सिंह अभिषेक शर्मा से उठक-बैठक करवा रहे हैं और उनसे गलतियां ना करने की बात कहने के लिए कह रहे हैं। 

 

अभिषेक शर्मा अपने मेंटर युवराज सिंह से वादा करते हैं और उनके निर्देशों पर उठक बैठक करते हैं। अभिषेक ने कहा, 'मैं पहली बॉल पे लप्पा नहीं मारूंगा। मैं टाइम लेके बैटिंग करूंगा। मैं सोच के स्कोर करूंगा। मैं पहली बॉल लिफ्ट नहीं मारूंगा।' यह सारी बातें वह युवराज सिंह के पीछे दोहराते हैं। 

बैग उठाने पर बहस

इस वीडियो में अभिषेक और युवराज की कई तस्वीरें भी जोड़ी गई हैं और उनके बीच में फिर से एक क्लिप आता है। वीडियो में अभिषेक और युवराज एक साथ दिखाई दे रहे हैं और जमीन पर कुछ सामान रखा हुआ दिखाई दे रहा है। युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा के बीच इसको लेकर बातचीत होती है और दोनों एक दूसरे को बैग उठाने के लिए कहते हैं। इस पर युवराज सिंह कहते हैं, 'ये इनका सामाना है और ये अपना बैग मेरे से उठवा रहे हैं। इन्हें शर्मा आनी चाहिए। इन्हें मेरा बैग उठाना चाहिए या फिर मुझे इनका बैग उठाना चाहिए।'

 

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में अभिषेक और युवराज बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसमें युवराज पूछते हैं कि क्या चाहिए तुम्हें। इस पर अभिषेक कहते हैं कि आपका आशीर्वाद और युवराज जवाब देते हैं ऑलवेस यानी हमेशा। 

 

यह भी पढ़ें: 10 नवंबर को प्रकाशित होगी सोनिया गांधी की आत्मकथा, नया प्रकाशक मिला

 

अभिषेक के मेंटर युवराज

अभिषेक शर्मा की जर्नी में युवराज सिंह का किरदार काफी अहम है। युवराज सिंह ने अभिषेक की बल्लेबाजी पर करीब से काम किया और उन्हें खेल के मानसिक पहलुओं को समझने में भी मदद की। अभिषेक कई बाक सार्वजनिक मंचों से इसे साफ कर चुके हैं। अभिषेक ने बहुत ही कम उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपना खास स्थान बना लिया है और कई रिकॉर्ड भी।