कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष
सोनिया गांधी
की आत्मकथा इसी वर्ष 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। 'हार्परकॉलिन्स इंडिया' ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बता दें कि अमेरिकी प्रकाशक 'अल्फ्रेड ए. नॉफ' सोनिया गांधी की आत्मकथा का मुख्य प्रकाशक है। मगर भारत में उसके सहयोगी पेंगुइन इंडिया ने किताब छापने से मना कर दिया था। अब यह जिम्मेदारी 'हार्परकॉलिन्स इंडिया' उठाएगी।
'हार्परकॉलिन्स इंडिया' ने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, 'हार्परकॉलिन्स इंडिया सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' प्रकाशित करेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित यह संस्मरण भारत में 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगा।'
यह भी पढ़ें: कानपुर RTO में छापे के बाद बड़ी कार्रवाई, 2 ARTO निलंबित, 15 पर FIR
आगे कहा कि हमारे समय के सबसे बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरणों में से एक 'बिलॉन्गिंग', प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनत्व की एक बेहद निजी कहानी है। यह पुस्तक भारत की यात्रा का एक दुर्लभ अंदरूनी दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करती है।'
सोनिया गांधी की आत्मकथा को पहले भारत में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया को प्रकाशित करना था। प्रकाशक के अमेरिकी सहयोगी अल्फेड ए. नोफ ने 18 अगस्त को एलान किया कि 10 नवंबर को किताब को दुनियाभर में प्रकाशित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद पेंगुइन ने एक बयान में स्पष्ट किया कि वह किताब को भारत में प्रकाशित नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें: निशु आजाद, स्वतंत्र भरद्वाज का पंगा क्या, विपक्ष-CJP को क्यों साथ आना पड़ा?
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि किताब में दिए गए तथ्यों की जांच करना प्रकाशक का अधिकार और जिम्मेदारी है। प्रकाशक ने किताब के कुछ अंशों पर संपादन का अनुरोध किया था। लेकिन सोनिया गांधी ने इससे मना कर दिया। इसके बाद पेंगुइन इंडिया ने सोनिया गांधी की आत्मकथा को भारत में प्रकाशित करने से मना कर दिया।