उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक परिवार के पांचों सदस्यों, जिसमें माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं, पांचों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस अधिकारी जांच-पड़ताल में जुटे हैं। मृतकों के घर पर फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार ने बीती रात मैगी खाई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पूरे परिवार को फूड पॉइजनिंग हुई थी। हालांकि, फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे परिवार की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।
यह मामला रबूपुरा में रहने वाले एक परिवार का है, जिसने 16 अक्टूबर की रात मैगी खाई थी। इसके बाद 17 अक्टूबर को परिवार के सभी सदस्यों को मृत पाया गया। मृतकों की पहचान 37 साल का महेश, 35 साल की ललिता और उनके 11 साल का बेटे लड्डू, 7 साल की बेटी मिष्ठी और 3 साल का बेटे साक्षात के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे परिवार के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: बिहार में 20 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया अमीन, आरोपी हुआ गिरफ्तार
फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई मौत?
17 अक्टूबर को पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस मृतकों के घर पहुंची। परिवार के पांचों सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पूरे घर की तलाशी ली। मृतक महेश की मां ने बताया कि परिवार के पांचों सदस्यों ने बीती रात मैगी खाई थी। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि पूरे परिवार को फूड पॉइजनिंग हुई हो सकती है। हालांकि, मौत का कारण अभी पता नहीं है।
यह भी पढ़ें: 'लापरवाही नहीं चलेगी', बिहार के भूमि सुधार आयोग ने अधिकारियों को दिया निर्देश
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने परिवार के पांचों सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि मौतें फूड पॉइजनिंग की वजह से हुईं या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
