logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में 20 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया अमीन, आरोपी हुआ गिरफ्तार

बिहार के भवानीपुर में सरकारी अमीन प्रमोद ने कथित तौर पर जमीन की मापी के बदले 20 हजार रुपये की घूस ली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

surveyor caught red handed while accepting bribe

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पूर्णिया के भवानीपुर में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जमीन की नापने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सरकारी अमीन पकड़ा गया। आरोपी प्रमोद उरांव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। प्रखंड कार्यालय के पास चाय दुकान पर निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और घूस लेते ही अमीन को दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है। भ्रष्ट अधिकारियों में दहशत का माहौल है। निगरानी ब्यूरो की टीम अमीन को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

 भवानीपुर प्रखंड के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन की मापी के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। उसकी जमीन का विवाद चल रहा था। जमीन की मापी होना जरूरी था। इसके लिए उसने अमीन प्रमोद उरांव से संपर्क किया। अमीन ने जमीन की मापी करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित व्यक्ति गरीब किसान है। वह 20 हजार रुपये देने में असमर्थ था। उसने कई बार अमीन से मिन्नत की कि बिना पैसे के मापी कर दे, लेकिन अमीन नहीं माना। वह 20 हजार रुपये पर अड़ा रहा। पैसे नहीं देने पर उसने मापी करने से इनकार कर दिया। आवेदन को लटकाए रखा।

 

यह भी पढ़ें: 'लापरवाही नहीं चलेगी', बिहार के भूमि सुधार आयोग ने अधिकारियों को दिया निर्देश

तंग आकर पीड़ित ने की शिकायत

परेशान होकर पीड़ित ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत की। उसने पूरी बात बताई। निगरानी की टीम ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया। पहले शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में मामला सही पाया गया। अमीन सच में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाने की योजना बनाई। पीड़ित को 20 हजार रुपये के साथ भवानीपुर प्रखंड कार्यालय के पास बुलाया गया। अमीन को भी वहीं बुलाया गया। अमीन ने पीड़ित को प्रखंड कार्यालय के पास एक चाय दुकान पर मिलने को कहा। वहीं पैसे लेने की बात कही।

 

निगरानी की टीम पहले से ही चाय दुकान के आसपास सादे कपड़ों में तैनात थी। पीड़ित जैसे ही अमीन को पैसे देने लगा, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। अमीन के हाथ में 20 हजार रुपये थे। टीम ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। उसके हाथ को केमिकल से धुलवाया गया, जिसमें रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रखंड कार्यालय के पास हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग चाय दुकान पर जमा हो गए। लोगों ने बताया कि यह अमीन पहले भी कई लोगों से रिश्वत ले चुका है। जमीन की मापी, परिमार्जन, दाखिल-खारिज जैसे कार्यों के लिए पैसे मांगता है। बिना पैसे के कोई काम नहीं करता।

 

यह भी पढ़ें: 'तुम बेवकूफ, मैं बॉस हूं, ऐसे ही बोलूंगा', महिला अफसर से भिड़े IAS राजीव रंजन

 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम अमीन प्रमोद उरांव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

 


और पढ़ें